Samachar Nama
×

'उनका सफर आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा', रक्षा खडसे ने ब्राजील के दिग्गज फुटबॉलर रोनाल्डो से मुलाकात की

नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय युवा मामले और खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे ने ब्राजील के महान फुटबॉलर और टीम को विश्व चैंपियन बनाने वाले रोनाल्डो नाजारियो के साथ मुलाकात की। इसकी जानकारी रक्षा खडसे ने सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की है।

नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय युवा मामले और खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे ने ब्राजील के महान फुटबॉलर और टीम को विश्व चैंपियन बनाने वाले रोनाल्डो नाजारियो के साथ मुलाकात की। इसकी जानकारी रक्षा खडसे ने सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की है।

रक्षा खडसे ने एक्स पर लिखा, "आर9 और जिरो फेनोमेनो (द फेनोमेनन) के नाम से मशहूर ब्राजील के मशहूर स्ट्राइकर रोनाल्डो नाजारियो के साथ एक यादगार बातचीत। दो बार के फीफा वर्ल्ड कप विनर और फुटबॉल के ऑल-टाइम ग्रेट खिलाड़ियों में से एक, उनका अनोखा सफर आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा।

इस तरह की बातचीत एक मजबूत स्पोर्टिंग इकोसिस्टम बनाने की अहमियत को और पक्का करती है, जो युवा भारतीय टैलेंट को बड़े सपने देखने और सबसे ऊंचे स्तर पर मुकाबला करने के लिए मजबूत बनाता है।"

रोनाल्डो हाल में एक स्पोर्ट्स इवेंट में हिस्सा लेने के लिए भारत दौरे पर थे। इस दौरान रक्षा खडसे ने उनसे मुलाकात की थी।

18 सितंबर 1976 को रियो डे जेनेरियो, ब्राजील में जन्मे रोनाल्डो को न सिर्फ ब्राजील का बल्कि फुटबॉल इतिहास के महानतम खिलाड़ियों में से एक माना जाता है। स्ट्राइकर के तौर पर खेलने वाले रोनाल्डो ने 1994 और 2002 में विश्व कप जीतने वाली ब्राजील टीम के सदस्य रहे हैं।

ब्राजील को 2002 का विश्व कप जीताने में रोनाल्डो को अहम भूमिका रही थी। वह उस विश्व कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी थे। रोनाल्डो ने 7 मैचों में 8 गोल किए थे। 1994 से 2011 के बीच ब्राजील के लिए खेले 98 मैचों में रोनाल्डो ने 62 गोल मारे थे।

रोनाल्डो अपने क्लब करियर में बार्सिलोना, इंटर मिलान, रियल मैड्रिड, एसी मिलान जैसे बड़े क्लब के साथ खेल चुके हैं। 1993 से लेकर 2011 तक क्लब करियर में खेले कुल 384 मैचों में उन्होंने 280 गोल किए थे।

रोनाल्डो को तीन बार फीफा वर्ल्ड प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया था। इसके अलावा, उन्होंने दो बार बैलन डी'ओर अवॉर्ड भी जीता था। ब्राजील का यह दिग्गज स्ट्राइकर अपने बाद आने वाली फुटबॉलरों की पीढ़ी के लिए आदर्श है।

--आईएएनएस

पीएके

Share this story

Tags