Samachar Nama
×

अंडर-23 वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप: अमृता पुजारी ने 72 किग्रा वर्ग में जीता सिल्वर, भारत के नाम तीसरा मेडल

नई दिल्ली, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय पहलवान अमृता पुजारी ने शनिवार को अंडर-23 वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में महिलाओं के 72 किलोग्राम भार वर्ग का सिल्वर मेडल अपने नाम किया। यह प्रतियोगिता अमेरिका के लास वेगास में आयोजित की जा रही है।

नई दिल्ली, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय पहलवान अमृता पुजारी ने शनिवार को अंडर-23 वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में महिलाओं के 72 किलोग्राम भार वर्ग का सिल्वर मेडल अपने नाम किया। यह प्रतियोगिता अमेरिका के लास वेगास में आयोजित की जा रही है।

अमृता के इस सिल्वर मेडल के साथ चैंपियनशिप में भारत के कुल पदकों की संख्या तीन हो गई है। उनसे पहले कोमल ने महिलाओं के 59 किलोग्राम वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीता था, जबकि विश्वजीत मोरे ने अंडर-23 स्तर पर ग्रीको-रोमन (55 किलोग्राम) स्पर्धा में भारत के लिए पहला सिल्वर जीतकर इतिहास रचा था।

शुरुआती दौर में लगातार दो 'पिनफॉल' जीत के साथ शानदार प्रदर्शन करने वालीं अमृता को फाइनल में यूक्रेन की इरीना जब्लॉत्स्का से कड़ी चुनौती मिली। कड़े संघर्ष के बावजूद, भारतीय पहलवान को गोल्ड मेडल मैच में 0-6 से हार का सामना करते हुए दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। अमृता ने सेमीफाइनल में वेनजिन किउ को 'पिन' करके महिलाओं के 72 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में जगह बनाई थी।

इससे पहले, कोमल ने अंडर-23 वर्ल्ड चैंपियनशिप में महिलाओं की कुश्ती में 59 किलोग्राम वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत के लिए पदकों का खाता खोला था।

कोमल ने ब्रॉन्ज मेडल के मुकाबले में कजाकिस्तान की विक्टोरिया खुसैनोवा को 7-2 से हराया। उन्होंने अपने अभियान की शुरुआत कनाडाई पहलवान एला मैरी फाइंडिंग को हराकर की थी, और उसके बाद मोल्दोवा की मैडलिना प्रिसाकारी को 8-3 से हराया। हालांकि, उन्हें यूक्रेन की अलीना फिलिपोविच के खिलाफ 1-13 से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन कांस्य पदक के मुकाबले में उन्होंने शानदार वापसी की और खाली हाथ लौटने से खुद को बचा लिया।

इस बीच, स्वीटी (53 किलोग्राम) और वैष्णवी पाटिल (65 किलोग्राम) अपने-अपने क्वार्टर फाइनल में हारने के बावजूद, 'रेपेचेज' राउंड के जरिए अभी भी ब्रॉन्ज मेडल जीतने की दौड़ में बनी हुई हैं। 53 किलोग्राम वर्ग में, स्वीटी को अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में क्रिस्टेल रोड्रिग्ज डोबलर के हाथों 11-2 से हार का सामना करना पड़ा। क्रिस्टेल रोड्रिग्ज डोबलर बाद में फाइनल में पहुंच गईं, जिससे स्वीटी को 'रिपेचेज' के जरिए टूर्नामेंट में वापसी करने का मौका मिल गया।

रूस की एकातेरिना कोशकिना से 'टेक्निकल सुपीरियरिटी' के आधार पर अपना क्वार्टर फाइनल मुकाबला हारने के बाद, वैष्णवी पाटिल अब जापान की हारुका कोबारू से भिड़ेंगी।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share this story

Tags