Samachar Nama
×

अंडर-19 टीम में चयन, कैब अध्यक्ष सौरव गांगुली ने दिया खास तोहफा

कोलकाता, 31 अगस्त (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के अभिप्राय बिस्वास को भारत की अंडर-19 टीम में चुना गया है। सोमवार को यह विकेटकीपर-बल्लेबाज अपनी मां के साथ ईडन गार्डन्स स्टेडियम पहुंचा, जहां क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (कैब) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही गांगुली ने कैब की ओर से उन्हें 2 क्रिकेट बैट भेंट किए। इस दौरान कैब के सचिव बबलू कोलेय, उपाध्यक्ष नीतिश रंजन दत्ता और कोषाध्यक्ष संजय दास भी वहां मौजूद थे।

इस मौके पर सौरव गांगुली ने अभिप्राय को अंडर-19 टीम के लिए हिम्मत के साथ खेलने की सलाह देते हुए उन्हें बंगाल और भारत की सीनियर टीमों में जगह बनाने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

राजकोट में 18, 21 और 23 सितंबर को वनडे मैच खेले जाएंगे। इसके बाद दो रेड-बॉल मल्टी-डे मैच होंगे, जो 27-30 सितंबर को राजकोट में और 5-8 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम के 'बी' ग्राउंड पर खेले जाएंगे।

भारत के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग और पूर्व कप्तान व हेड कोच राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ को ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए अंडर-19 टीम में शामिल किया गया है।

50-ओवर वाली टीम की कप्तानी उत्तराखंड के बल्लेबाज लक्ष्य रायचंदानी करेंगे और मध्य प्रदेश के बल्लेबाज यशवर्धन चौहान उप-कप्तान होंगे। रेड-बॉल सीरीज के लिए चौहान कप्तान होंगे और रायचंदानी उप-कप्तान होंगे।

वनडे सीरीज के लिए भारत की अंडर-19 टीम: लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), यशबर्धन चौहान (उप-कप्तान), रजत बघेल (विकेटकीपर), आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, कुशाग्र ओझा, अर्जुन राजपूत, मनल चौहान, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), वी. यशवीर, रोहित यादव, शाविन विनोद, मोहित उल्वा, चिगुरुपति वेंकट और काव्या पटेल।

मल्टी-डे मुकाबलों के लिए भारत की अंडर-19 टीम: यशबर्धन चौहान (कप्तान), लक्ष्य रायचंदानी (उप-कप्तान), सागर विर्क, कुशाग्र ओझा, मनाल चौहान, कुश पटेल, मानव कृष्णा (विकेटकीपर), अभिप्राय विश्वास (विकेटकीपर), रोहित यादव, ईशान ओम, अयान अकरम, प्रणव राघवेंद्र, प्रियांशु सिंह, मोहित उल्वा और आर्यन यादव।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share this story