Samachar Nama
×

अंडर-19 एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, आर्यवीर सहवाग और अन्वय द्रविड़ को मिली जगह

नई दिल्ली, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। ओमान के मस्कट में 5 से 14 नवंबर तक होने वाले एसीसी पुरुष अंडर-19 एशिया कप में लक्ष्य रायचंदानी भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे। हाल ही में नियुक्त परविंदर अवाना की अध्यक्षता वाली बीसीसीआई की जूनियर क्रिकेट समिति ने शुक्रवार को 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की, जिसमें यशवर्धन सिंह चौहान को उपकप्तान बनाया गया है।

नई दिल्ली, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। ओमान के मस्कट में 5 से 14 नवंबर तक होने वाले एसीसी पुरुष अंडर-19 एशिया कप में लक्ष्य रायचंदानी भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे। हाल ही में नियुक्त परविंदर अवाना की अध्यक्षता वाली बीसीसीआई की जूनियर क्रिकेट समिति ने शुक्रवार को 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की, जिसमें यशवर्धन सिंह चौहान को उपकप्तान बनाया गया है।

इस टीम में पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग और पूर्व भारतीय कप्तान व मुख्य कोच रह चुके राहुल द्रविड़ के बेटे, विकेटकीपर अन्वय द्रविड़ शामिल हैं। रजत बघेल टीम में दूसरे विकेटकीपर हैं। अन्वय ने हाल ही में संपन्न हुई वीनू मांकड़ ट्रॉफी में कर्नाटक के लिए पांच पारियों में 358 रन बनाए, जिसमें एक अर्धशतक और दो शतक शामिल रहे। इसी टूर्नामेंट में आर्यवीर ने चंडीगढ़ के खिलाफ दिल्ली की ओर से खेलते हुए 143 गेंदों में 173 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं, ईशान सूद ने आठ मैचों में 23 की औसत से 13 विकेट लिए हैं।

भारत को ग्रुप ए में मौजूदा चैंपियन पाकिस्तान, नेपाल और यूएई के साथ रखा गया है। ग्रुप बी में बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान और मलेशिया हैं। प्रत्येक ग्रुप की शीर्ष दो टीमें 12 नवंबर को होने वाले सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी, और फाइनल मुकाबला शनिवार, 14 नवंबर को खेला जाएगा। भारत अपने अभियान की शुरुआत 6 नवंबर को ओसीसी टर्फ 1 पर नेपाल के खिलाफ करेगा। इसके बाद 8 नवंबर को उसी मैदान पर भारत का मुकाबला पाकिस्तान से होगा, और 10 नवंबर को यूएई के खिलाफ मैच के साथ भारत का ग्रुप चरण समाप्त होगा।

भारत ने पिछले महीने राजकोट और अहमदाबाद में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज (3-0) और टेस्ट सीरीज (2-0) जीती थी। अंडर-19 पुरुष एशिया कप में भारत सबसे सफल टीम रही है, जिसने अब तक आठ बार यह खिताब जीता है। पिछले साल के संस्करण में भारत फाइनल में पाकिस्तान से 191 रनों से हारकर उपविजेता रहा था।

भारत अंडर-19 टीम: लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), यशबर्धन सिंह चौहान (उपकप्तान), आर्यवीर सहवाग, वी.के. विनीत, कुशाग्र ओझा, अर्जुन राजपूत, मनल चौहान, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), रजत बघेल (विकेटकीपर), वी. यशवीर, आर्यन सवसानी, मोहित उलवा, काव्या पटेल, शाविन विनोद और इशान सूद।

--आईएएनएस

एसएम/डीकेपी

Share this story