Samachar Nama
×

तिलक स्पिनरों के खिलाफ आगे बढ़कर शॉट खेलें: चेतेश्वर पुजारा

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने तिलक वर्मा से स्पिनरों के खिलाफ ज्यादा ज्यादा सकारात्मक रवैया अपनाने की अपील की है। पुजारा ने कहा कि टी20 क्रिकेट में सफल होने के लिए सिर्फ शॉट चुनने के बजाय इरादा जरूरी है।

जियोहॉटस्टार की 'चैंपियंस वाली कमेंट्री' पर जियोस्टार एक्सपर्ट पुजारा ने कहा, "गुजरात टाइटंस के खिलाफ शतक लगाने वाले तिलक की बल्लेबाजी में सुधार की अभी भी गुंजाइश है। उन्हें स्पिनरों के खिलाफ थोड़ा और सकारात्मक रहने की जरूरत है। मैं यह नहीं कह रहा हूं कि उन्हें सिर्फ बड़े शॉट खेलने चाहिए। जब ​​आप इरादे से खेलते हैं और सकारात्मक रहने की कोशिश करते हैं, तो स्पिनर को अपनी लेंथ बदलने के लिए मजबूर होना पड़ता है। इससे उन पर दबाव पड़ता है। तिलक की कोशिश सिर्फ बाउंड्री लगाने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि स्पिनर की लय को लगातार बिगाड़ने पर होना चाहिए।"

पूर्व बल्लेबाज ने कहा, "तिलक क्रीज से बाहर निकलकर स्वीप या रिवर्स स्वीप का इस्तेमाल कर सकते हैं। उनके पास कई विकल्प हैं, लेकिन पहले उन्हें अपनी ताकत समझनी होगी। जब मैं खेलता था, तो बाहर निकलना मेरी ताकत थी। अगर कोई गेंदबाज शॉर्ट गेंद फेंकने की कोशिश करता, तो मैं बैकफुट पर कट या पुल खेलता था। तिलक को भी बाहर निकलकर अपने स्ट्रोक खेलने चाहिए। इससे स्पिनर पर दबाव पड़ेगा। उनका स्वीप शॉट भी अच्छा है, इसलिए यह एक और विकल्प है।"

उन्होंने कहा, "सिर्फ स्ट्राइक रोटेट करने से स्पिनरों को सबसे छोटे फॉर्मेट में लय में आने का मौका मिल सकता है।"

गुजरात टाइटंस के खिलाफ सोमवार को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में 45 गेंदों पर नाबाद 101 रनों की पारी खेलकर तिलक ने मुंबई इंडियंस को 99 रन से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। यह शतक मुंबई इंडियंस और तिलक दोनों के लिए बेहद अहम था। बता दें कि इस शतक की बदौलत मुंबई इंडियंस ने लगातार 4 हार के सिलसिले को तोड़ा।

--आईएएनएस

पीएके

Share this story

Tags