Ram Mandir प्राण प्रतिष्ठा में ये स्टार खिलाड़ी पहुंचे अयोध्या, कार्यक्रम से नदारद दिखें अनुष्का और विराट, देखिए वायरल वीडियो
स्पोर्टस न्यूज डेस्क !!! आज का दिन किसी बड़े जश्न से कम नहीं है. यह एक ऐसा त्यौहार है जो सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में मनाया जाता है। इस दिन को हिंदू धर्म के लोग हर साल एक त्योहार की तरह मनाएंगे. करीब 500 साल से भक्तों को जिस पल का इंतजार था, वो इंतजार आज खत्म हो गया है. भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा देखने के लिए देशभर से बड़ी-बड़ी हस्तियां अयोध्या पहुंच रही हैं. इन हस्तियों में कई दिग्गज क्रिकेटरों के नाम भी शामिल हैं। आइए आपको बताते हैं कि अब तक कौन-कौन से खिलाड़ी अयोध्या पहुंच चुके हैं.
ये दिग्गज अयोध्या पहुंच गए हैं
सचिन पहुंचे अयोध्या
VIDEO | Former cricketer @sachin_rt arrives in Ayodhya to attend #RamMandirPranPratishtha.#AyodhyaRamMandir pic.twitter.com/tsCzVABlmU
— Press Trust of India (@PTI_News) January 22, 2024
अयोध्या राम मंदिर उद्घाटन के लिए तमाम बड़ी हस्तियों को पहुंचना जारी है। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर भी अयोध्या पहुंच चुके हैं।
राम लला से आशीर्वाद लेने पहुंचे अनिल कुंबले
#WATCH | Ayodhya, Uttar Pradesh | Veteran cricketer Anil Kumble says, "It is a wonderful occasion, a very divine occasion. Blessed to be a part of this. It's very historic. Looking forward to seeking blessings from Ram Lalla..." pic.twitter.com/zKodiqk1bG
— ANI (@ANI) January 22, 2024
अयोध्या पहुंचे भारत के पूर्व स्पिर अनिल कुंबले ने कहा, "यह एक अद्भुत अवसर है, एक बहुत ही दिव्य अवसर है। इसका हिस्सा बनकर धन्य हूं। यह बहुत ऐतिहासिक है। राम लला से आशीर्वाद लेने के लिए उत्सुक हूं।"
Sachin Tendulkar has reached Ayodhya🧡
— 𝙒𝙧𝙤𝙜𝙣🥂 (@wrogn_edits) January 22, 2024
Those who are saying that Virat has arrived, I know this but no proper video has come so there is doubt#SachinTendulkar #AyodhaRamMandir #viratkohli pic.twitter.com/hMim71e9ew
राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर देशभर में जश्न मनाया जा रहा है. आज हिंदुओं की दूसरी दिवाली होने जा रही है. आज के दिन लोग अपने घरों में मोमबत्तियां जलाकर खुशियां मनाते हैं। इस जश्न में हिस्सा लेने के लिए भारत के कई बड़े खिलाड़ियों को आमंत्रित किया गया था. इनमें से कई खिलाड़ी अयोध्या भी पहुंच चुके हैं और राम मंदिर के दर्शन कर रहे हैं. बता दें कि क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर, ऑलराउंडर रवींद्र जड़ेजा और पूर्व दिग्गज क्रिकेटर अनिल कुंबले अयोध्या पहुंच चुके हैं. इसके अलावा वेंकटेश प्रसाद भी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए पहुंचे हैं.
साइना नेहवाल अयोध्या पहुंची
#WATCH | Ayodhya, Uttar Pradesh | Ace shuttler Saina Nehwal says, "I think this is a big day for all of us. I am fortunate to have received the opportunity to be here today. We will have the darshan of Lord Ram here. So, we are waiting for that moment...I can't express my joy in… pic.twitter.com/HObcVGTJ9D
— ANI (@ANI) January 22, 2024
#WATCH | Ayodhya, Uttar Pradesh | Ace shuttler Saina Nehwal says, "I think this is a big day for all of us. I am fortunate to have received the opportunity to be here today. We will have the darshan of Lord Ram here. So, we are waiting for that moment...I can't express my joy in… pic.twitter.com/HObcVGTJ9D
— ANI (@ANI) January 22, 2024
भारतीय बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल अयोध्या पहुंची हैं। प्राण प्रतिष्ठा से पहले उन्होंने कहा,"मुझे लगता है कि यह हम सभी के लिए एक बड़ा दिन है। मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे आज यहां आने का अवसर मिला। हम यहां भगवान राम के दर्शन करेंगे। इसलिए, हम उस पल का इंतजार कर रहे हैं। मैं अपनी खुशी को शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकती।"
रोहित और धोनी को भी बुलाया गया था
#WATCH | Lucknow, Uttar Pradesh | Veteran cricketer Anil Kumble arrives in Lucknow, ahead of the Ayodhya Ram Temple Pranpratishtha ceremony that will be held tomorrow. pic.twitter.com/8KlktAtTrB
— ANI (@ANI) January 21, 2024
#WATCH | Lucknow, Uttar Pradesh | Veteran cricketer Anil Kumble arrives in Lucknow, ahead of the Ayodhya Ram Temple Pranpratishtha ceremony that will be held tomorrow. pic.twitter.com/8KlktAtTrB
— ANI (@ANI) January 21, 2024
इस कार्यक्रम के लिए भारतीय दिग्गज विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा को भी आमंत्रित किया गया था, लेकिन इस बात की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है कि ये दोनों अयोध्या पहुंचेंगे, लेकिन कुछ वायरल वीडियो के आधार पर ऐसा कहा जा रहा है। कि कोहली भी अयोध्या पहुंच चुके हैं। वहीं, साइना नेहवाल भी अयोध्या पहुंच गई हैं. इसमें भारत के कप्तान रोहित शर्मा, पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, मिताली राज, हरमनप्रीत कौर के अलावा कई खिलाड़ियों को भी आमंत्रित किया गया था, लेकिन दोनों दिग्गज अभी तक अयोध्या नहीं पहुंचे हैं.