Samachar Nama
×

टीजी20: 7 जून को होगी खिलाड़ियों की नीलामी, मोहम्मद सिराज और तिलक वर्मा मुख्य आकर्षण

हैदराबाद, 3 जून (आईएएनएस)। भारतीय स्टार क्रिकेटर मोहम्मद सिराज और तिलक वर्मा रविवार को तेलंगाना की प्रमुख फ्रेंचाइजी क्रिकेट लीग 'टीजी20' के पहले संस्करण के प्लेयर ऑक्शन में मुख्य आकर्षण होंगे। टीजी20 का पहला संस्करण 21 जून को उप्पल स्थित राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शुरू होगा। इस टूर्नामेंट के सभी मैच भारत के सबसे बेहतरीन क्रिकेट स्टेडियम में से एक में खेले जाएंगे।

रामोजी फिल्म सिटी के प्रिंसेस कन्वेंशन सेंटर में होने वाले नीलामी पूल में कई स्थापित घरेलू खिलाड़ी शामिल हैं, इनमें रोहित रायडू, राहुल बुद्धि, सीवी मिलिंद और तन्मय अग्रवाल मौजूद हैं, जो फ्रेंचाइजी मालिकों का ध्यान आकर्षित करेंगे। इस सूची में भारत अंडर-19 के प्रतिनिधि आरोन जॉर्ज और तेलंगाना की हाल ही में वीनू मांकड़ ट्रॉफी जीतने वाली टीम के सदस्य शामिल हैं।

यह तेलंगाना की पहली फ्रेंचाइजी-आधारित टी20 लीग है, जिसमें 1,300 से अधिक एचसीए-पंजीकृत क्रिकेटर्स की नीलामी होगी। लीग के दौरान 8 टीमों के बीच 21 दिनों में 32 मैच खेले जाएंगे।

पहले सीजन में हिस्सा लेने वाली 8 फ्रेंचाइजी में हैदराबाद ई-चैंपियंस, प्रणव रंगा रेड्डी राइजर्स, वारंगल वॉरियर्स, मेडक फाल्कंस, अनुराग नलगोंडा नाइट्स, करीमनगर डायमंड्स, पालामुरु स्ट्राइकर्स और अन्विता खम्मम एसेस शामिल हैं।

नीलामी प्रक्रिया 'आइकन श्रेणी' से शुरू होगी, जिसके बाद ए+, ए, बी, सी1 और सी2 श्रेणियां आएंगी। यह फ्रेंचाइजी को 20 खिलाड़ियों तक की संतुलित और प्रतिस्पर्धी टीमें बनाने में सक्षम बनाएगा।

प्रत्येक फ्रेंचाइजी को अपनी टीम में कम से कम चार जिला स्तरीय क्रिकेटर्स को शामिल करना अनिवार्य होगा, जबकि प्लेइंग इलेवन में कम से कम दो जिला स्तरीय खिलाड़ियों का होना आवश्यक है। टीमों को होनहार अंडर-19 क्रिकेटर्स और लीग के व्यापक 'ओपन-ट्रायल' कार्यक्रम से उभरने वाले खिलाड़ियों को चुनने का अवसर भी मिलेगा। प्रत्येक फ्रेंचाइजी 60 लाख रुपए के बजट के साथ नीलामी में उतरेगी, जिसमें 54 लाख रुपए खर्च करना अनिवार्य होगा।

भारत के पूर्व इंटरनेशनल खिलाड़ी और एससीए की क्रिकेट ऑपरेशंस कमेटी के चेयरमैन अंबाती रायडू और उनकी टीम ने इसमें अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने बड़े पैमाने पर ओपन-ट्रायल्स आयोजित किए, जिससे शहरी और जिला, दोनों इलाकों के उभरते क्रिकेटर्स में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। क्रिकेट फैंस 'जियोहॉटस्टार' पर इस नीलामी की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकेंगे।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share this story

Tags