Samachar Nama
×

टेस्ट सीरीज: बांग्लादेश के खिलाफ साउथ अफ्रीकी टीम घोषित, जोरजी की वापसी, नॉर्त्जे भी शामिल

नई दिल्ली, 2 नवंबर (आईएएनएस)। साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश के खिलाफ दो मुकाबलों की टेस्ट मुकाबलों सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है। शीर्ष क्रम के बल्लेबाज टोनी डी जोरजी की वापसी हुई है, जबकि तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्त्जे को भी 15 सदस्यीय खेमे में शामिल किया गया है।

नई दिल्ली, 2 नवंबर (आईएएनएस)। साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश के खिलाफ दो मुकाबलों की टेस्ट मुकाबलों सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है। शीर्ष क्रम के बल्लेबाज टोनी डी जोरजी की वापसी हुई है, जबकि तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्त्जे को भी 15 सदस्यीय खेमे में शामिल किया गया है।

हैमस्ट्रिंग में चोट के कारण जोरजी हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं थे, जिसे साउथ अफ्रीका ने 2-1 से अपने नाम किया था, लेकिन अब पूरी तरह से फिट होकर टीम में वापस लौटे हैं।

वहीं, एनरिक नॉर्त्जे को भी बांग्लादेश सीरीज के लिए टीम में जगह दी गई है। नॉर्त्जे को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दौरान ग्रोइन में चोट लगी थी, जिसके कारण वे पहली पारी में सिर्फ 3.3 ओवर ही गेंदबाजी कर सके। इसके बाद नॉर्त्जे दूसरी पारी और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट से बाहर हो गए थे।

इसके अलावा, बल्लेबाज जुबैर हमजा को भी टीम में वापस बुलाया गया है। अब तक 8 टेस्ट मैच खेल चुके हमजा आखिरी बार फरवरी 2024 में इस टीम के साथ खेले थे।

ऑस्ट्रेलिया सीरीज वाली टीम में कई बदलाव किए गए हैं; नंबर 3 पर खेलने वाले डेविड बेडिंगहम और विकेटकीपर-बल्लेबाज काइल वेरेन को टीम से बाहर कर दिया गया है। इनके अलावा, गेराल्ड कोएत्जी को भी टीम से हटा दिया गया है, और स्पिन-ऑलराउंडर सेनुरन मुथुसामी को भी जगह नहीं मिली है। ट्रिस्टन स्टब्स भी इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे।

साउथ अफ्रीका के पास कगिसो रबाडा, मार्को जानसेन, वियान मुल्डर, कॉर्बिन बॉश, डेन पैटरसन और एनरिक नॉर्टजे के रूप में एक मजबूत तेज गेंदबाजी आक्रमण है। स्पिन विकल्पों के तौर पर साइमन हार्मर और केशव महाराज को टीम में शामिल किया गया है। सीरीज की शुरुआत 15 नवंबर को वांडरर्स में पहले मैच के साथ होगी, और इसके बाद 23 नवंबर से दूसरा मैच सुपरस्पोर्ट पार्क में खेला जाएगा।

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए साउथ अफ्रीकी टीम: टेंबा बावुमा (कप्तान), मार्केस एकरमैन, मैथ्यू ब्रीत्जके, कॉर्बिन बॉश, टोनी डी जोरजी, साइमन हार्मर, जुबैर हमजा, मार्को जानसेन, केशव महाराज, एडेन मार्करम, वियान मुल्डर, एनरिक नॉर्टजे, डेन पैटरसन, कगिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share this story