Samachar Nama
×

टेस्ट: इनोसेंट का दमदार शतक, बांग्लादेश के खिलाफ जीत के करीब जिम्बाब्वे

हरारे, 29 जून (आईएएनएस)। जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश के खिलाफ हरारे स्पोर्ट्स क्लब में जारी एकमात्र टेस्ट मैच के दूसरे दिन अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। पहली पारी में विशाल स्कोर बनाने के बाद मेजबान टीम के पास दूसरे दिन की समाप्ति तक 230 रन की लीड है, जबकि बांग्लादेश के पास दूसरी पारी में सिर्फ 9 विकेट शेष हैं।

हरारे, 29 जून (आईएएनएस)। जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश के खिलाफ हरारे स्पोर्ट्स क्लब में जारी एकमात्र टेस्ट मैच के दूसरे दिन अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। पहली पारी में विशाल स्कोर बनाने के बाद मेजबान टीम के पास दूसरे दिन की समाप्ति तक 230 रन की लीड है, जबकि बांग्लादेश के पास दूसरी पारी में सिर्फ 9 विकेट शेष हैं।

टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेशी टीम अपनी पहली पारी में सिर्फ 47.2 ओवरों का ही सामना कर सकी। मेहमान टीम महज 140 रन पर सिमट गई। इस टीम को 6 के स्कोर पर महमूदुल हसन जॉय (2) के रूप में शुरुआती झटका लगा, जिसके बाद मोमिनुल हक ने शादमान इस्लाम के साथ दूसरे विकेट के लिए 30 रन की साझेदारी की।

इस्लाम 3 चौकों के साथ 20 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद मोमिनुल ने नजमुल हुसैन शांतो के साथ तीसरे विकेट के लिए 77 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 113 के स्कोर तक पहुंचाया।

मोमिनुल 12 चौकों के साथ 60 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 119 के स्कोर पर टीम ने कप्तान शांतो (19) का विकेट भी गंवा दिया। इसके बाद विकेटों का पतझड़ लग गया और टीम महज 140 रन पर ढेर हो गई। इस पारी में सिर्फ 3 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छू सके। विपक्षी खेमे से न्यूमैन न्याम्हुरी ने 4 विकेट हासिल किए, जबकि रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजारबानी और ब्रैड इवांस ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।

इसके जवाब में जिम्बाब्वे ने अपनी पहली पारी में 410 रन बनाकर 270 रन की विशाल बढ़त हासिल कर ली। इनोसेंट काइया ने बेन करन के साथ पहले विकेट के लिए 89 रन जोड़कर टीम को मजबूती दी। बेन 42 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद काइया ने ब्रेंडन टेलर (17) के साथ दूसरे विकेट के लिए 54 रन और ब्रायन बेनेट के साथ तीसरे विकेट के लिए 107 रन की साझेदारी की।

काइया ने 17 चौकों के साथ 140 रन की पारी खेली, जबकि बेनेट ने 59 रन का योगदान दिया। इनके अलावा क्रेग इर्विन ने 60 रन और वेस्ली मधेवेरे ने नाबाद 77 रन बनाए। बांग्लादेश के लिए तैजुल इस्लाम ने 138 रन देकर 7 विकेट हासिल किए। खालिद अहमद ने 2 विकेट निकाले।

दूसरे दिन की समाप्ति तक बांग्लादेश ने अपनी दूसरी पारी में 9 ओवरों का सामना किया, जिसमें 1 विकेट गंवाकर सिर्फ 40 रन बनाए हैं। बांग्लादेश फिलहाल 230 रन पीछे है, जबकि जिम्बाब्वे को जीत के लिए 9 विकेट की दरकार है।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share this story

Tags