Australian Open ऐतिहासिक जीत के बाद Rafael Nadal के मुरीद हुए दिग्गज, फेडरर से लेकर सचिन तक ने ऐसे दी बधाई
टेनिस न्यूज़ डेस्क।। राफेल नडाल टेनिस इतिहास के सबसे सफल पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं।उन्होंने रविवार को डैनिल मेदवेदेव को फाइनल में मात देकर ऑस्ट्रेलियन ओपन 2022 का खिताब अपने नाम किया। राफेल नडाल का यह 21 वां ग्रैंड स्लैम खिताब रहा ।राफेल नडाल के बाद रोजर फेडरर और नोवाक जोकोविच के नाम 20-20 ग्रैंड स्लैम खिताब दर्ज हैं।
Australian Open 2022 राफेल नडाल ने रचा नया इतिहास, बने किंग ऑफ ग्रैंडस्लैम

बता दें कि राफेल नडाल की ऐतिहासिक जीत के बाद दिग्गज उन्हें बधाईंयां दे रहे हैं। राफेल नडाल को खेल जगत से बधाईयां मिल रही हैं। राफेल नडाल की जीत पर फेडरर ने कहा, क्या शानदार मैच था। मेरे दोस्त और बेहतरीन प्रतिद्वंदी राफेल को 21 ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले पुरुष टेनिस खिलाड़ी बनने पर हार्दिक बधाई।
IND Vs WI शानदार फॉर्म में है ये भारतीय बल्लेबाज, टीम इंडिया को वेस्टइंडीज के खिलाफ दिलाएगा जीत

कुछ दिनों पहले ही हम मजाक कर रहे थे कि हम दोनों बैसाखी के सहारे चल रहे होंगे। गजब कभी भी इस महान चैंपियन को कम मत समझो। इसके अलावा फेडरर ने और भी कई बातें कही हैं। वहीं नोवाक जोकोविच ने ट्वीट करके लिखा, 21 वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने के लिए राफेल नडाल को बधाई। अद्भुत उपलब्धि। आप हमेशा ही फाइटिंग स्पिरिट के साथ उतरते हैं। जो एक बार फिर साबित हुआ ।
IND VS WI ये भारतीय गेंदबाज बरपाएंगे कहर , उड़ाएंगे विंडीज बल्लेबाजों की धज्जियां

मेदवेदेव ने अपना सब कुछ झोंका और उस जुनून एंव दृढ़ संकल्प के साथ खेला जिसकी हम उनसे उम्मीद करते हैं।क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने भी जीत पर राफेल नडाल को बधाई दी है। सचिन ने ट्विटर पर लिखा, यह शानदार है । कम से कम कहने के लिए आश्चर्यजनक , 2 सेट से पिछड़ने के वापस आकर अपना 21 वां ग्रैंड स्लैम जीतना अविश्वनीय है।

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर डीविलियर्स ने राफेल नडाल को बधाई देते हुए लिखा, राफा हमेशा हमें दिखाते हैं कि खेल क्या है।अपने प्रतिद्वंदी और खेल के प्रति सम्मान, अंत तक अविश्वसनीय और उपलब्धियों के बावजूद उनकी विनम्रता , लीजेंड । पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने भी नडाल को बधाई दी है।

From one legend to another 🤜🤛
— US Open Tennis (@usopen) January 30, 2022
Roger Federer shares his congratulations for Rafael Nadal. pic.twitter.com/x3bMphh2Sa
Congratulations to @RafaelNadal for 21st GS. Amazing achievement. Always impressive fighting spirit that prevailed another time. Enhorabuena 👏🏆👍 @Medwed33 gave it his all out there and played with the passion and determination we have come to expect from him. pic.twitter.com/DsOvK8idNc
— Novak Djokovic (@DjokerNole) January 30, 2022
That is absolutely magnificent. Stunning to say the least.
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) January 30, 2022
From 2 sets down to come back and win your 21st Grand Slam is incredible.
Congratulations @RafaelNadal!#AusOpen pic.twitter.com/VHjjlb4GFN
Rafa always shows us what Sport is all about. Respect for his opponent and the game, incredible fight till the end, and humility irrespective of his achievements. Legend
— AB de Villiers (@ABdeVilliers17) January 30, 2022
Rafael - Fire 🔥hai Fire .
— Virender Sehwag (@virendersehwag) January 30, 2022
What an incredible comeback, what a champion #RafaelNadal pic.twitter.com/5aNFTRP1wc

