Samachar Nama
×

टेनिस: करण सिंह ने जीता आईटीएफ एम15 बाली में सिंगल्स का खिताब

चंडीगढ़, 7 सितंबर (आईएएनएस)। भारत के करण सिंह ने आईटीएफ मेंस वर्ल्ड टेनिस टूर एम15 में मेंस सिंगल्स का खिताब अपने नाम किया। यह उनके करियर का चौथा खिताब है, जो 2026 सीजन का तीसरा और सिंगल्स में दूसरा खिताब भी है।

चंडीगढ़, 7 सितंबर (आईएएनएस)। भारत के करण सिंह ने आईटीएफ मेंस वर्ल्ड टेनिस टूर एम15 में मेंस सिंगल्स का खिताब अपने नाम किया। यह उनके करियर का चौथा खिताब है, जो 2026 सीजन का तीसरा और सिंगल्स में दूसरा खिताब भी है।

इंडोनेशिया के बाली में खेली गई प्रतियोगिता में चौथी वरीयता प्राप्त भारतीय खिलाड़ी (एटीपी 604) ने हार्ड कोर्ट पर खेले गए फाइनल में न्यूजीलैंड के पांचवीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी इसाक बेक्रॉफ्ट को 7-5, 7-6(3) से हराकर खिताब अपने नाम किया।

करण के लिए यह एक शानदार सफर रहा; जिन्होंने बगैर कोई सेट गंवाए चैंपियनशिप जीतकर पूरे हफ्ते बेहतरीन टेनिस खेला। उन्होंने अपने अभियान की शुरुआत इंडोनेशियाई क्वालीफायर गुनावन ट्रिस्मुवंतारा को 6-3, 7-5 से मात दी।

दूसरे दौर में, उन्होंने स्थानीय वाइल्डकार्ड खिलाड़ी राफालेंटिनो अली दा कोस्टा को 6-3, 6-2 से शिकस्त दी। क्वार्टर फाइनल में भी सिंह का दबदबा कायम रहा और उन्होंने एक अन्य इंडोनेशियाई वाइल्डकार्ड खिलाड़ी नाथन एंथनी बार्की को 6-1, 6-4 से मात दी।

इससे पहले, सेमीफाइनल में करण का मुकाबला जापान के सातवीं वरीयता प्राप्त र्योतारो तागुची से हुआ था। शानदार प्रदर्शन करते हुए करण ने जापानी खिलाड़ी को 6-3, 6-3 से सीधे सेटों में हराकर फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित की।

इंडोनेशिया में मिली यह सिंगल्स जीत करण के 2026 कैलेंडर की शानदार सफलता को आगे बढ़ाती है। यह जीत कजाकिस्तान में आईटीएफ एम15 अस्ताना में डबल्स का खिताब जीतने के कुछ ही हफ्तों बाद मिली है।

अगस्त में, रूस के मार्टिन बोरिसियुक के साथ जोड़ी बनाकर, बिना वरीयता वाली इस जोड़ी ने लगातार तीन मैच टाई-ब्रेक जीते, जिसमें सेमीफाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ियों को हराना भी शामिल था और फिर फाइनल में स्थानीय कजाख जोड़ी डेनियल राखमतुल्लायेव और दामिर झलगासबाय को 6-3, 6-2 से हराया।

हरियाणा के करनाल के रहने वाले करण ने 8 अगस्त 2025 को एटीपी सिंगल्स रैंकिंग में दुनिया में 388वां स्थान हासिल किया, जो उनके करियर की अब तक की सबसे अच्छी रैंकिंग है। उन्होंने 28 जुलाई 2025 को डबल्स रैंकिंग में भी 436वां स्थान हासिल किया, जो उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है। 23 वर्षीय करण ने फ्लोरेंट बैक्स के साथ मिलकर 2024 ब्राजाविले चैलेंजर में एक एटीपी चैलेंजर डबल्स खिताब जीता है।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share this story

Tags