Samachar Nama
×

टीम इंडिया ने एजबेस्टन में रोका अंग्रेजों का विजय रथ, 12 साल बाद इंग्लैंड को हराया

बर्मिंघम, 15 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय टीम ने वनडे सीरीज का आगाज धमाकेदार जीत के साथ किया है। एजबेस्टन के मैदान पर टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया। इस हार के साथ ही इंग्लैंड का एजबेस्टन में 12 साल से चला आ रहा विजय रथ भी थम गया।

बर्मिंघम, 15 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय टीम ने वनडे सीरीज का आगाज धमाकेदार जीत के साथ किया है। एजबेस्टन के मैदान पर टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया। इस हार के साथ ही इंग्लैंड का एजबेस्टन में 12 साल से चला आ रहा विजय रथ भी थम गया।

एजबेस्टन के मैदान पर इंग्लैंड ने वनडे क्रिकेट में आखिरी हार का सामना साल 2014 में भारत के खिलाफ ही किया था। 2014 के बाद से इस ग्राउंड पर खेले सभी एकदिवसीय मुकाबलों में इंग्लैंड ने जीत दर्ज की थी। हालांकि, शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम ने मंगलवार को इंग्लैंड के 12 साल से चले आ रहे जीत के सिलसिले पर अंकुश लगा दिया।

मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की पूरी टीम 258 रन बनाकर ऑलआउट हुई। टीम की शुरुआत अच्छी रही और जैकब बेथेल और बेन डकेट ने मिलकर पहले विकेट के लिए 61 रन जोडे़। बेथेल 14 रन बनाकर आउट हुए, जबकि डकेट ने 45 गेंदों का सामना करते हुए 43 रनों की दमदार पारी खेली। कप्तान हैरी ब्रूक बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और वह महज एक रन बनाकर आउट हुए, जबकि जोस बटलर 5 रन बनार प्रसिद्ध कृष्णा का शिकार बने।

सैम करन को बिना खाता खोले प्रसिद्ध कृष्णा ने पवेलियन भेजा, तो विल जैक्स ने 20 रनों का योगदान दिया। 80 के स्कोर पर 5 विकेट गंवाने के बाद इंग्लैंड की लड़खड़ाती हुई पारी को जो रूट और लियाम डॉसन ने संभाला। दोनों ने छठे विकेट के लिए 134 गेंदों में 121 रनों की शानदार शतकीय साझेदारी निभाई। रूट 76 रन बनाकर नाबाद रहे, तो डॉसन ने 83 गेंदों में 68 रन बनाए। भारत की ओर से गेंदबाजी में प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बरार ने दो-दो विकेट चटकाए। वहीं, अक्षर पटेल ने 62 रन देकर 4 विकेट झटके।

हालांकि, भारतीय टीम ने 259 रनों के लक्ष्य को 45.2 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल किया। रोहित शर्मा सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हुए, तो विराट कोहली 5 रन ही बना पाए। शुभमन गिल 75 गेंदों में 80 रन बनाने के बाद रिटायर्ड हर्ट हुए। श्रेयस अय्यर 35 रन बनाकर रनआउट हुए। वहीं, वॉशिंगटन सुंदर 52 और अक्षर पटेल 57 रन बनाकर नाबाद रहे।

--आईएएनएस

एसएम/एएस

Share this story

Tags