Samachar Nama
×

वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, वीडियो में जाने रोहित-विराट वनडे टीम में बरकरार; 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को T20 में मौका

वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, वीडियो में जाने रोहित-विराट वनडे टीम में बरकरार; 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को T20 में मौका

वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली वनडे और टी-20 सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है। चयनकर्ताओं ने वनडे टीम में कई बड़े नामों को बरकरार रखा है, जबकि कुछ नए खिलाड़ियों को भी मौका दिया गया है। वनडे टीम की कमान शुभमन गिल संभालेंगे, वहीं केएल राहुल को उपकप्तान बनाया गया है। स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली वनडे टीम का हिस्सा बने रहेंगे। भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वनडे और पांच टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगी। वनडे टीम में अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की भी वापसी हुई है। जडेजा करीब आठ महीने बाद वनडे टीम में लौटे हैं। उन्होंने अपना आखिरी वनडे मुकाबला जनवरी 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था।

हार्दिक पंड्या और ऋषभ पंत को नहीं मिली जगह

वनडे टीम में इस बार हार्दिक पंड्या और ऋषभ पंत को शामिल नहीं किया गया है। वहीं पंजाब के ऑलराउंडर नमन धीर और जम्मू-कश्मीर के आकीब नबी को पहली बार वनडे टीम में जगह मिली है। दोनों खिलाड़ियों के लिए यह भारतीय टीम में पहला मौका होगा।टीम में नीतीश कुमार रेड्डी को भी शामिल किया गया है। उन्हें एशियन गेम्स के लिए चुनी गई टीम से हटाकर वनडे स्क्वॉड में जगह दी गई है।

टी-20 टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर को

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की कमान श्रेयस अय्यर को सौंपी गई है। तिलक वर्मा को उपकप्तान बनाया गया है। टी-20 टीम में युवा खिलाड़ियों पर चयनकर्ताओं ने भरोसा जताया है।सबसे ज्यादा चर्चा 15 साल के वैभव सूर्यवंशी केचयन को लेकर है। बिहार के इस युवा बल्लेबाज को पहली बार भारतीय टी-20 टीम में शामिल किया गया है। वैभव अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाते हैं और कम उम्र में ही घरेलू क्रिकेट में अपनी पहचान बना चुके हैं।

रोहित और विराट का शानदार प्रदर्शन जारी

रोहित शर्मा और विराट कोहली ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेली थी। उस सीरीज में दोनों बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था। लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने 137 रनों की शानदार पारी खेली थी।वहीं विराट कोहली ने दूसरे वनडे में 65 रन और तीसरे वनडे में 74 रन बनाए थे। तीन मैचों की सीरीज में विराट के बल्ले से कुल 144 रन निकले थे।

युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का संतुलन

वेस्टइंडीज सीरीज के लिए घोषित टीम में अनुभव और युवा जोश का संतुलन देखने को मिला है। जहां रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा जैसे अनुभवी खिलाड़ी टीम में हैं, वहीं नमन धीर, आकीब नबी और वैभव सूर्यवंशी जैसे नए चेहरों को भी मौका दिया गया है।

Share this story

Tags