Samachar Nama
×

टैमर बॉक्सिंग टूर्नामेंट: भारत की शानदार शुरुआत, अरुंधति, आरती, अंकुशिता और हुसाम सेमीफाइनल में पहुंचे

टाम्परे (फिनलैंड), 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। फिनलैंड के टाम्परे में शुक्रवार को 46वें इंटरनेशनल टैमर बॉक्सिंग टूर्नामेंट की शुरुआत हुई, जिसमें चार भारतीय मुक्केबाजों ने शानदार जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भारतीय दल ने बेहतरीन आगाज किया है।

टाम्परे (फिनलैंड), 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। फिनलैंड के टाम्परे में शुक्रवार को 46वें इंटरनेशनल टैमर बॉक्सिंग टूर्नामेंट की शुरुआत हुई, जिसमें चार भारतीय मुक्केबाजों ने शानदार जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भारतीय दल ने बेहतरीन आगाज किया है।

कॉमनवेल्थ गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता अरुंधति चौधरी (70 किग्रा) ने फिनलैंड की विल्मा कुसिको को हराकर भारत के लिए शानदार शुरुआत की। आरती धरियाल (54 किग्रा) ने स्वीडन की ब्रिटा लिया टिसल के खिलाफ दमदार जीत हासिल की, जबकि अंकुशिता बोरो (65 किग्रा) ने ब्राजील की हेजियल सैंटोस को हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया।

पुरुषों की 60 किग्रा श्रेणी में हुसाम उद्दीन मोहम्मद ने बेहतरीन तकनीक का प्रदर्शन करते हुए स्कॉटलैंड के लुका फ्लिन को हराया और सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। फिनलैंड के टाम्परे में 28 अक्टूबर से 2 नवंबर तक आयोजित हो रहे इस टूर्नामेंट में 14 सदस्यीय भारतीय बॉक्सिंग दल हिस्सा ले रहा है, जिसमें कॉमनवेल्थ गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता जैस्मिन और अरुंधति चौधरी मुख्य आकर्षण हैं।

यह टूर्नामेंट भारतीय मुक्केबाजों को अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्रदान करेगा। इसमें ओलंपिक वेट-कैटेगरी (वजन वर्ग) के शीर्ष मुक्केबाजों के साथ-साथ वे मुक्केबाज भी शामिल हैं जो ओलंपिक वेट-कैटेगरी में तीसरे स्थान पर हैं, लेकिन उन श्रेणियों में आते हैं जो एशियाई खेलों के कार्यक्रम का हिस्सा नहीं हैं।

टाम्परे बॉक्सिंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित यह टूर्नामेंट 1977 से हर साल हो रहा है और अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग कैलेंडर में एक स्थापित इवेंट है। यह प्रतियोगिता 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक चलेगी, जिसमें पहले दिन शुरुआती राउंड, 31 अक्टूबर को सेमीफाइनल और 1 नवंबर को फाइनल मुकाबले होंगे।

इस टूर्नामेंट में पुरुषों की 10 और महिलाओं की 7 एलीट वेट-कैटेगरी (वजन वर्ग) शामिल हैं, और इसका आयोजन 'वर्ल्ड बॉक्सिंग' के नियमों के तहत किया जाएगा। भारतीय पुरुष टीम में पवन बर्तवाल (55 किग्रा), हुसाम उद्दीन मोहम्मद (60 किग्रा), विवेक मीना (65 किग्रा), हितेश (70 किग्रा), अक्षय (80 किग्रा), बोबिन चौहान (90 किग्रा) और चेतन चौधरी (90 प्लस किग्रा) शामिल हैं। महिला वर्ग में तनु (51 किग्रा), आरती धारियाल (54 किग्रा), जैस्मीन (57 किग्रा), दिशा विजय पाटिल (60 किग्रा), अंकुशिता बोरो (65 किग्रा), अरुंधति चौधरी (70 किग्रा) और इमरोज खान (75 किग्रा) भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

--आईएएनएस

एसएम/डीकेपी

Share this story

Tags