Samachar Nama
×

'टैलेंट मायने रखना चाहिए, नाम नहीं', सिराज को प्लेइंग-11 से बाहर रखने पर एआईएमआईएम ने उठाया सवाल

नई दिल्ली, 21 नवंबर (आईएएनएस)। क्रिकेटर मोहम्मद सिराज को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की प्लेइंग इलेवन से बाहर रखने पर चल रहे विवाद के बीच, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने शनिवार को कहा कि टीम का चयन खिलाड़ी के नाम या पहचान के बजाय उसकी प्रतिभा और प्रदर्शन के आधार पर तय होना चाहिए।

नई दिल्ली, 21 नवंबर (आईएएनएस)। क्रिकेटर मोहम्मद सिराज को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की प्लेइंग इलेवन से बाहर रखने पर चल रहे विवाद के बीच, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने शनिवार को कहा कि टीम का चयन खिलाड़ी के नाम या पहचान के बजाय उसकी प्रतिभा और प्रदर्शन के आधार पर तय होना चाहिए।

एआईएमआईएम के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने आईएएनएस से बात करते हुए सरफराज खान और मोहम्मद शमी समेत दूसरे क्रिकेटरों के मामलों का जिक्र करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम में खिलाड़ियों की चयन नीति पर सवाल उठाए हैं।

पठान ने कहा, "मेरा मानना है कि पहले, सरफराज हमारे मुंबई से हैं। उन्हें भी नहीं चुना गया था। उन्हें बताया गया था कि उनका शरीर भारी है। उन्होंने अपना वजन कम किया और घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया, फिर सरफराज को क्यों नहीं चुना गया? आपने शमी को भी नहीं चुना।"

उन्होंने कहा कि सिराज ने इंडियन टीम के लिए जबरदस्त प्रदर्शन किया है। जब भी टीम को उनकी जरूरत थी, उन्होंने आगे बढ़कर मदद की। जसप्रीत बुमराह के न होने पर भी उन्होंने टीम की जिम्मेदारी आगे बढ़कर उठाई।

पठान ने कहा, "मोहम्मद सिराज पॉजिटिव क्रिकेट खेल रहे थे, अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे, बुमराह की जगह टीम की मदद कर रहे थे। जब भी टीम को उनकी जरूरत थी, उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया। उन्हें क्यों नहीं चुना गया? चयन प्रतिभा और प्रदर्शन के आधार पर होना चाहिए, नाम के आधार पर नहीं। आपने सरफराज, शमी और सिराज, सभी को हटा गया।"

पठान का बयान कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के सिराज पर दिए बयान के बाद आया है।

मसूद ने सिराज के टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन से बाहर रहने के बाद कहा था, "उनका नाम सिराज है- क्या यह कारण काफी नहीं है? अगर वह अच्छा कर रहे हैं और फिर भी उन्हें नहीं चुना जा रहा है, तो और क्या कारण हो सकता है? सिर्फ यही कारण हो सकता है। इसके अलावा कोई और कारण नहीं हो सकता।"

मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) साइकिल में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज सिराज को गुरुवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया, जिससे टीम मैनेजमेंट की खिलाड़ियों से जुड़ी चयन की रणनीति पर सवाल उठ रहे हैं।

भारत ने वेलिंगटन में चल रहे टेस्ट में तेज गेंदबाजों के रूप में जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाशदीप और अंशुल कंबोज को चुना है, जबकि अनुभवी सिराज को मौका नहीं मिला है।

--आईएएनएस

पीएके/एएस

Share this story