Samachar Nama
×

टी20 वर्ल्ड कप: जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, भारतीय टीम में 2 बदलाव

चेन्नई, 26 फरवरी (आईएएनएस)। जिम्बाब्वे ने गुरुवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में जारी सुपर-8 मुकाबले में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। भारतीय टीम इस मैच में दो बदलावों के साथ उतरी है, जबकि जिम्बाब्वे ने प्लेइंग इलेवन में एक फेरबदल किया है।
टी20 वर्ल्ड कप: जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, भारतीय टीम में 2 बदलाव

चेन्नई, 26 फरवरी (आईएएनएस)। जिम्बाब्वे ने गुरुवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में जारी सुपर-8 मुकाबले में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। भारतीय टीम इस मैच में दो बदलावों के साथ उतरी है, जबकि जिम्बाब्वे ने प्लेइंग इलेवन में एक फेरबदल किया है।

भारतीय टीम में वॉशिंगटन सुंदर की जगह अक्षर पटेल को मौका दिया गया है, जबकि रिंकू सिंह के स्थान पर सैमसन आए हैं। वहीं, विपक्षी टीम ने क्रेमर के स्थान पर टिनोटेंडा मापोसा को प्लेइंग इलेवन में जोड़ा है।

टॉस जीतकर जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने कहा, "हम गेंदबाजी करने जा रहे हैं। चेन्नई का विकेट आम नहीं है। इसमें नमी नजर आ रही है। हम सीमर्स को सबसे अच्छा मौका देना चाहते हैं। अगर हम भारत को कम टोटल पर रोक पाए, तो बहुत कुछ कर पाएंगे। जितनी गर्मी हम महसूस कर रहे हैं, उतनी ही हमारी विरोधी टीम भी महसूस करेगी। टीम में एक बदलाव है। क्रेमर के स्थान पर टिनोटेंडा मापोसा की वापसी हुई है।"

टॉस गंवाने के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, "मैं टॉस के इस फैसले से खुश हूं। हम पहले बैटिंग करना चाह रहे थे। हमारे लड़के तैयार हैं। चाहे आप जीतें या हारें, आप इससे कुछ सीखते हैं। बस पिछले गेम में जो हुआ उसे भूल जाओ। वैसे ही खेलो जैसे पिछले पूरे साल खेलते आए हो। गेम का मजा लो और सब कुछ भूल जाओ। निडर रहो। हमारी टीम में दो बदलाव हैं। वॉशिंगटन सुंदर की जगह अक्षर पटेल आए हैं। रिंकू सिंह के स्थान पर सैमसन की वापसी हुई है। संजू विकेटकीपिंग करेंगे।"

गुरुवार के पहले सुपर-8 मैच में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 9 विकेट से दमदार जीत दर्ज की। साउथ अफ्रीका की इस जीत ने भारत को बड़ी राहत दिलाई है। अगर टीम इंडिया अपने बाकी दोनों मैच जीत लेती है, तो उसे नेट रन रेट की कोई दिक्कत नहीं रहेगी।

साउथ अफ्रीका सुपर-8 के शुरुआती दोनों मैच जीतकर +2.890 नेट रन रेट के साथ ग्रुप-1 की प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर है। वहीं, वेस्टइंडीज 2 में से एक मैच गंवाकर दूसरे स्थान पर मौजूद है। इस टीम का नेट रन रेट +1.791 है। भारतीय टीम पहला मैच गंवाने के बाद -3.800 नेट रन रेट के साथ तीसरे पायदान पर है, जबकि जिम्बाब्वे पहला मैच हारकर -5.350 नेट रन रेट के साथ चौथे स्थान पर है।

भारत की प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह।

जिम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन: तदिवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), ब्रायन बेनेट, डियोन मायर्स, रयान बर्ल, सिकंदर रजा (कप्तान), टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, टिनोटेंडा मापोसा, ब्लेसिंग मुजरबानी और रिचर्ड नगारवा।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share this story

Tags