Samachar Nama
×

टी20 वर्ल्ड कप सुपर-8: श्रीलंका ने जीता टॉस, इंग्लैंड पहले बल्लेबाजी करेगी

कैंडी, 22 फरवरी (आईएएनएस)। श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।
टी20 वर्ल्ड कप सुपर-8: श्रीलंका ने जीता टॉस, इंग्लैंड पहले बल्लेबाजी करेगी

कैंडी, 22 फरवरी (आईएएनएस)। श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।

टॉस जीतने के बाद श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करना चाहते हैं। हम पिछले कुछ मौकों पर अच्छे से चेज कर रहे हैं, चेज करके खुश हैं। हमारी टीम का प्रदर्शन अच्छा रहा है और हमारा आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है। लड़के यहां खेलते हुए भी बहुत खुश हैं। चोटें बहुत नुकसानदायक रही हैं लेकिन साथ ही, रिप्लेसमेंट ने हमारे लिए बहुत अच्छा किया है। टीम में कुछ बदलाव हुए हैं। चमीरा प्रमोद मदुशन की जगह वापस आए हैं और कामिल मिशारा कुसल परेरा की जगह आए हैं।"

इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने कहा, "हम भी गेंदबाजी करना चाहते थे। यह एक नया मैच है। हमें विरोधी टीम को हराकर उन पर दबाव डालना होगा। हम उनके खिलाफ यहां एक जबरदस्त सीरीज खेली थी। इस पिच पर पहले ही तीन मैच खेलकर हमारा आत्मविश्वास बढ़ा है। इसलिए, आज की चुनौती का इंतजार है।"

पिच पर ब्रूक ने कहा, "सच कहूं तो, वे सभी यहां एक जैसे दिखते हैं। हम देखेंगे कि शुरुआत में यह कैसा खेलता है और फिर जितना हो सके संतुलन बनाने की कोशिश करेंगे।"

मैच पर बारिश का खतरा बताया गया था, लेकिन फिलहाल मौसम साफ है।

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन

पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेट कीपर), पवन रथनायके, कामिंडू मेंडिस, दसुन शनाका (कप्तान), दुनिथ वेल्लालगे, दुशान हेमंथा, दुष्मंथा चमीरा, महिश तिक्षाणा, दिलशान मदुशंका।

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद।

--आईएएनएस

पीएके

Share this story

Tags