Samachar Nama
×

टी20 विश्व कप: 25 मैचों का रिकॉर्ड टूटा, अफगानिस्तान 180 प्लस रन बनाने के बाद पहली बार हारा

चेन्नई, 8 फरवरी (आईएएनएस)। अफगानिस्तान की गेंदबाजी को दुनिया के श्रेष्ठ गेंदबाजी आक्रमण के रूप में देखा जाता है। स्पिन गेंदबाजी को तो श्रेष्ठतम माना जाता है। स्पिन पिच पर अफगानिस्तान दुनिया की किसी भी बड़ी टीम को हराने का माद्दा रखती है।

चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम की स्पिन गेंदबाजों के अनुकूल पिच पर अफगानिस्तान के स्पिनरों ने निराश किया और बेहतर शुरुआत के बाद रविवार को टी20 विश्व कप 2026 के मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम को हार का सामना करना पड़ा। इस हार की वजह से अफगानिस्तान का एक बड़ा रिकॉर्ड भी टूटा है।

अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए इस मैच से पहले टी20 में 25 बार 180 या उससे अधिक का स्कोर पहले बल्लेबाजी करते हुए बनाया था और हर बार मैच जीतने में सफलता हासिल की थी। न्यूजीलैंड के खिलाफ अफगानिस्तान का जीत का ये क्रम टूट गया। अफगानिस्तान को 182 रन बनाने के बाद भी हार का सामना करना पड़ा। 26 मौकों में पहली बार ऐसा हुआ है जब अफगानिस्तान को 180 रन से अधिक बनाने के बाद भी हार का सामना करना पड़ा है।

मैच की बात करें तो अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुलबदीन नायब के 63 रनों की पारी की बदौलत 182 रन बनाए थे। गेंदबाजी की शुरुआत भी अफगानिस्तान ने शानदार की थी और दूसरे ही ओवर में स्पिनर मुजीब ने न्यूजीलैंड के 2 विकेट बैक टू बैक गेंदों पर गिरा दिए। इसके बाद अफगानिस्तान के स्पिनर अपनी क्षमता और प्रतिष्ठा के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके और टीम को हार का सामना करना पड़ा। न्यूजीलैंड ने सलामी बल्लेबाज टिम सेफर्ट के 65 रनों की बदौलत 17.5 ओवर में 5 विकेट पर 183 रन बनाकर मैच 5 विकेट से जीत लिया।

--आईएएनएस

पीएके

Share this story

Tags