Samachar Nama
×

सब जूनियर विमेंस नेशनल हॉकी: जीत के साथ ओडिशा, एमपी, यूपी और झारखंड ने बनाई सेमीफाइनल में जगह

रांची, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। गुरुवार को झारखंड के रांची में मरांग गोमके जयपाल सिंह इंटरनेशनल एस्ट्रो-टर्फ स्टेडियम में आयोजित 16वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर विमेंस नेशनल चैंपियनशिप 2026 के डिवीजन 'ए' के क्वार्टर फाइनल में ओडिशा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और झारखंड की टीमों ने जीत हासिल की। चारों टीम ने जीत के साथ ही सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

पहले क्वार्टर फाइनल में हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा ने हॉकी महाराष्ट्र पर 8-1 से शानदार जीत दर्ज की। प्रियंका मिंज (8वें, 26वें, 41वें, 54वें मिनट) बेहतरीन फॉर्म में थीं। उन्होंने अपनी टीम के लिए चार गोल किए। प्रिंसेस प्रिया एक्का (20वें, 42वें मिनट), स्वीटी कुजूर (26वें मिनट) और किरण एक्का (38वें मिनट) ने भी हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा के लिए गोल किए, जबकि हॉकी महाराष्ट्र के लिए एकमात्र गोल अन्वी रावत (60वें मिनट) ने किया।

दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हॉकी मध्य प्रदेश ने हॉकी मिजोरम को 5-1 से हराया। कप्तान नौशीन नाज (12वें, 24वें, 42वें मिनट) ने अपनी टीम के लिए हैट्रिक बनाई, जबकि नाम्मी गीताश्री (2वें मिनट) और भाबर केसर (21वें मिनट) ने भी विजेता टीम के लिए गोल किए। हॉकी मिजोरम की कप्तान लालदिनपुई (53वें मिनट) ने अंतिम क्वार्टर में अपनी टीम के लिए एकमात्र गोल किया।

तीसरे क्वार्टर फाइनल के कड़े मुकाबले में उत्तर प्रदेश हॉकी ने हॉकी हरियाणा को 2-1 से हराया। अरिका कुमारी (21वें मिनट) ने दूसरे क्वार्टर में पहला गोल करके उत्तर प्रदेश हॉकी को शुरुआती बढ़त दिलाई। हॉकी हरियाणा की राधिका (50वें मिनट) ने अंतिम क्वार्टर में बराबरी का गोल किया। हालांकि, चार मिनट बाद ही राशि सिंह (54वें मिनट) ने उत्तर प्रदेश हॉकी के लिए विजयी गोल किया।

दिन के अंतिम क्वार्टर फाइनल में मेजबान हॉकी झारखंड ने हॉकी पंजाब को 2-0 से हराया। हॉकी झारखंड के लिए पुष्पा मांझी (35वें मिनट) और संदीपा कुमारी (53वें मिनट) ने गोल किए। शुक्रवार को होने वाले सेमीफाइनल में हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा का मुकाबला हॉकी मध्य प्रदेश से होगा, जबकि हॉकी झारखंड का सामना उत्तर प्रदेश हॉकी से होगा। चारों टीमों की कोशिश फाइनल में जगह बनाने की होगी।

--आईएएनएस

एसएम/डीकेपी

Share this story

Tags