Samachar Nama
×

आईएसएल: स्टॉपेज-टाइम में गोल, एफसी गोवा ने स्पोर्टिंग क्लब दिल्ली के खिलाफ मैच ड्रॉ कराया

गोवा, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। एफसी गोवा ने बुधवार को फतोरदा स्टेडियम में स्टॉपेज-टाइम में बराबरी का गोल दागकर स्पोर्टिंग क्लब दिल्ली के खिलाफ 1-1 से रोमांचक ड्रॉ हासिल किया। दूसरे हाफ में जुआन पेना के गोल से ऐसा लग रहा था कि दिल्ली एमजी इंडियन सुपर लीग 2026-27 (आईएसएल) में अपनी पहली जीत दर्ज कर लेगी, लेकिन 90+5वें मिनट में एलेक्स वैलेजो ने गोल करके अपनी टीम (गोवा) के लिए एक अंक बचा लिया।

दोनों टीमों ने आक्रामक शुरुआत की और जल्दी बढ़त बनाने के लिए दबाव डाला। आठवें मिनट में गोवा ने पहला मौका बनाया, जब सैमसांगा का शॉट दूर वाले पोस्ट के पास से चूक गया। 19वें मिनट में फ्रांसिस्को फ्यूलासियर के पास से गेंद मिलने पर फॉरवर्ड खिलाड़ी को लगा कि उन्होंने गोल कर दिया है, लेकिन ऑफसाइड होने के कारण इसे अमान्य करार दिया गया।

मेजबान टीम मौके बनाती रही। 37वें मिनट में मोहम्मद नेमिल ने बेहतरीन फर्स्ट टच के साथ जगह बनाई, लेकिन उनका शॉट क्रॉसबार के थोड़ा ऊपर से निकल गया।

हाफ-टाइम के बाद गोवा ने फिर से आक्रामक रुख अपनाया। नेमिल ने छह-यार्ड बॉक्स के अंदर फ्यूलासियर को गेंद दी, लेकिन नोरा फर्नांडीस ने शानदार बचाव करते हुए दिल्ली को पिछड़ने से बचा लिया।

52वें मिनट में दिल्ली ने इस मौके का फायदा उठाया। तेजी से काउंटर-अटैक करते हुए रोड्रिगुन्हो ने पेना को गेंद दी, जिन्होंने अपने दाहिने पैर से शानदार गोल करके दिल्ली को बढ़त दिला दी।

समय कम होता देख गोवा ने बराबरी के गोल के लिए जोर लगाना शुरू किया। स्टॉपेज-टाइम के पहले मिनट में दिल्ली की रक्षा पंक्ति से गलती हुई, जिससे वैलेजो को मौका मिला। उन्होंने क्रॉस दिया, लेकिन चिकी गेंद को गोल में नहीं पहुंचा सके।

हालांकि, गोवा ने हार नहीं मानी। अतिरिक्त समय के पांचवें मिनट में फ्यूलासियर ने बॉक्स के अंदर एक खतरनाक फ्री-किक डाली। वैलेजो ने सही समय पर दौड़ लगाई और गोलकीपर के सामने गेंद को गोल में बदल दिया।

आखिरी पलों में हुए इस गोल ने दिल्ली की लगभग पक्की जीत छीन ली। फतोरदा में खेले गए इस कड़े मुकाबले के बाद दोनों टीमों ने अंक साझा किए।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share this story

Tags