Samachar Nama
×

श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 टीम घोषित, यशवर्धन चौहान होंगे कप्तान

नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। यशवर्धन सिंह चौहान को श्रीलंका के आगामी दौरे के लिए भारत की पुरुष अंडर-19 टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। भारतीय टीम अगले महीने से शुरू होने जा रहे इस दौरे पर 3 वनडे मैच और 2 मल्टी-डे मैच खेलेगी।
श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 टीम घोषित, यशवर्धन चौहान होंगे कप्तान

नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। यशवर्धन सिंह चौहान को श्रीलंका के आगामी दौरे के लिए भारत की पुरुष अंडर-19 टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। भारतीय टीम अगले महीने से शुरू होने जा रहे इस दौरे पर 3 वनडे मैच और 2 मल्टी-डे मैच खेलेगी।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वनडे और मल्टी-डे मैचों के लिए टीमों का ऐलान किया है, जिसमें लक्ष्य रायचंदानी उप-कप्तान होंगे। वनडे टीम में रजत बघेल और अन्वय द्रविड़ विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे, जबकि मल्टी-डे मुकाबलों के लिए मानव कृष्णा और आर्यन संदेश सकपाल को विकेटकीपिंग का जिम्मा सौंपा गया है।

इस दौरे का व्हाइट-बॉल वाला हिस्सा 4 जुलाई को हंबनटोटा में शुरू होगा, जहां तीनों वनडे मुकाबले खेले जाएंगे। सीमित ओवरों की सीरीज के बाद, भारतीय टीम दो मल्टी-डे मुकाबलों के लिए रेड-बॉल क्रिकेट खेलेगी। पहला मल्टी-डे मैच 13-16 जुलाई के बीच गाले में खेला जाएगा, जबकि आखिरी मैच 20-23 जुलाई तक कोलंबो में आयोजित होगा।

भारत पुरुष अंडर-19 वनडे टीम: सागर विर्क, लक्ष्य रायचंदानी (उप-कप्तान), यशवर्धन सिंह चौहान (कप्तान), विनीत वीके, अर्जुन राजपूत, कुशाग्र ओझा, रजत बघेल (विकेटकीपिंग), अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपिंग), अनमोलजीत सिंह, वुतकुरी यशवीर गौड़, रोहित अनिल यादव, शविन वी, काव्या परेश पटेल, मोहित उलवा, ईशान सूद।

भारत पुरुष अंडर-19 मल्टी-डे टीम: सागर विर्क, लक्ष्य रायचंदानी (उप-कप्तान), यशवर्धन सिंह चौहान (कप्तान), पटेल कुश, मनाल चौहान, कुशाग्र ओझा, मानव कृष्णा (विकेटकीपिंग), आर्यन संदेश सकपाल (विकेटकीपिंग), हेमचुदेशन जे, बीके किशोर, रोहित अनिल यादव, काव्या परेश पटेल, प्रियांशु सिंह, प्रणव राघवेंद्र, चिगुरुपति वेंकट।

इससे पहले, महिला चयन समिति ने श्रीलंका महिला अंडर-19 टीम के खिलाफ भारतीय महिला अंडर-19 टीमों का चयन किया था। यह दौरा 20 जून से 6 जुलाई तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें तीन टी20 और तीन वनडे मुकाबले खेले जाएंगे। तीनों टी20 मैच चेन्नई में आयोजित होंगे, जबकि एकदिवसीय मुकाबलों की मेजबानी पुडुचेरी करेगा।

श्रीलंका दौरे पर भारत की पुरुष अंडर-19 टीम का कार्यक्रम:

4 जुलाई: पहला वनडे (हंबनटोटा)

6 जुलाई: दूसरा वनडे (हंबनटोटा)

9 जुलाई: तीसरा वनडे (हंबनटोटा)

13-16 जुलाई: पहला मल्टी-डे मैच (गाले)

23-26 जुलाई: दूसरा पहला मल्टी-डे मैच (कोलंबो)

--आईएएनएस

आरएसजी

Share this story

Tags