Samachar Nama
×

स्पेन के कप्तान रोड्री की सर्जरी सफल, मैनचेस्टर सिटी ने जारी किया बयान

मैनचेस्टर, 28 जुलाई (आईएएनएस)। स्पेन को हाल ही में अपनी कप्तानी में फीफा विश्व कप 2026 का खिताब दिलाने वाले मिडफील्डर रोड्री की पीठ सर्जरी हुई है। रोड्री की सर्जरी सफल रही है। रोड्री के क्लब मैनचेस्टर सिटी ने इसकी जानकारी दी है।

मैनचेस्टर, 28 जुलाई (आईएएनएस)। स्पेन को हाल ही में अपनी कप्तानी में फीफा विश्व कप 2026 का खिताब दिलाने वाले मिडफील्डर रोड्री की पीठ सर्जरी हुई है। रोड्री की सर्जरी सफल रही है। रोड्री के क्लब मैनचेस्टर सिटी ने इसकी जानकारी दी है।

मंगलवार को जारी एक आधिकारिक बयान में सिटी ने कहा, "मैनचेस्टर सिटी कन्फर्म कर सकता है कि रोड्री की पीठ की छोटी सर्जरी सफल रही है। मिडफील्डर को कुछ समय से तकलीफ हो रही थी, लेकिन अब इस समस्या को ठीक करने के लिए एक छोटी सर्जरी की गई है। वह अब थोड़े समय के लिए रिहैबिलिटेशन शुरू करेंगे। क्लब में हर कोई उनके जल्दी ठीक होने की कामना करता है।"

क्लब ने रॉड्री की वापसी के लिए कोई टाइमलाइन नहीं बताई, लेकिन ये बताया कि सफल सर्जरी के बाद वह तुरंत अपना रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम शुरू कर देंगे। क्लब की तरफ से रोड्री से स्वास्थ्य से जुड़े अपडेट देते रहने की बात कही गई है।

स्पेन को 2026 फीफा विश्व कप का खिताब दिलाने और टूर्नामेंट के बेस्ट प्लेयर के तौर पर गोल्डन बॉल अवॉर्ड जीतने वाले रोड्री स्पेन के विश्व कप अभियान के अहम खिलाड़ी थे।

हालांकि, पिछले दो सीजन में मिडफील्डर को चोटें लगातार परेशान करती रही हैं। सितंबर 2024 में रोड्री को लिगामेंट में गंभीर चोट लगी, इस चोट की वजह से वह लगभग पूरे 2024-25 कैंपेन से बाहर हो गए। हैमस्ट्रिंग और ग्रोइन की दिक्कतों ने भी पिछले सीजन में उनकी वापसी में रुकावट डाली, जिससे वह सभी कॉम्पिटिशन में सिर्फ 33 मैच ही खेल पाए, जिसमें सिर्फ 17 प्रीमियर लीग स्टार्ट शामिल हैं।

जब वह वापस लौटे, तो रोड्री को सिटी के मिडफील्ड में अपना पुराना फॉर्म पाने में मुश्किल हुई। उनकी नई इंजरी उनके लंबे समय के भविष्य को लेकर लगातार अटकलों के बीच आया है। मैनचेस्टर सिटी के साथ उनके कॉन्ट्रैक्ट में एक साल बाकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉड्री स्पेन की खिताबी जीत के बाद रियल मैड्रिड जा सकते हैं।

--आईएएनएस

पीएके

Share this story

Tags