Samachar Nama
×

साउदर्न ब्रेव के हेड कोच बने हेमंग बदानी, इयान बेल होंगे असिस्टेंट

नई दिल्ली, 10 मार्च (आईएएनएस)। 'द हंड्रेड' के आगामी सीजन से पहले साउदर्न ब्रेव ने हेमंग बदानी को पुरुष टीम का हेड कोच नियुक्त किया है, जबकि इयान बेल उनके असिस्टेंट के तौर पर काम करेंगे।
साउदर्न ब्रेव के हेड कोच बने हेमंग बदानी, इयान बेल होंगे असिस्टेंट

नई दिल्ली, 10 मार्च (आईएएनएस)। 'द हंड्रेड' के आगामी सीजन से पहले साउदर्न ब्रेव ने हेमंग बदानी को पुरुष टीम का हेड कोच नियुक्त किया है, जबकि इयान बेल उनके असिस्टेंट के तौर पर काम करेंगे।

इयान बेल को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में दिल्ली कैपिटल्स में हेमंग बदानी के डिप्टी के तौर पर शामिल किए जाने के एक महीने बाद यह फैसला लिया गया है। डीसी के मालिकों, जीएमआर ने पिछली जुलाई में साउदर्न ब्रेव में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी थी।

पुरुषों के 'द हंड्रेड' में साउदर्न ब्रेव साल 2021 में पहली बार चैंपियन बनी थी। यह टीम साल 2024 में रनर-अप रही। लेकिन पिछले साल उसका प्रदर्शन खराब रहा था। इस टीम ने अपने आधे मैच गंवा दिए थे। यह टीम नॉकआउट राउंड में जगह नहीं बना सकी थी।

हेमंग बदानी ने पिछले सीजन में डीसी की कप्तानी संभाली थी, जहां टीम अच्छी शुरुआत के बावजूद प्लेऑफ में जगह बनाने से चूक गई थी। बदानी को फ्रेंचाइजी क्रिकेट में कोचिंग का खासा अनुभव है। वह जीएमआर के मालिकाना हक वाली दूसरी टीमों में किसी न किसी कोचिंग भूमिका में शामिल रहे हैं। इनमें एमएलसी में सिएटल ओकार्स और आईएलटी20 में दुबई कैपिटल्स की टीम में उनकी भूमिका शामिल रही है। बदानी भारत की तरफ से 4 टेस्ट और 40 वनडे मैच खेल चुके हैं।

दूसरी ओर, इयान बेल को स्थानीय जानकारी के साथ खासा अनुभव भी है। वह इससे पहले इंग्लैंड की अंडर 19 और लायंस टीम साथ काम कर चुके हैं। इंग्लैंड के इस पूर्व क्रिकेटर ने साल 2024 में इंग्लैंड के दौरे पर श्रीलंका टेस्ट टीम में बैटिंग कोच के तौर पर भी काम किया था।

इयान बेल ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 से पहले इंग्लैंड के दौरे पर न्यूजीलैंड की पुरुष टीम के साथ भी काम किया था। 'द हंड्रेड' के सेटअप में वह एक बार बर्मिंघम फीनिक्स के असिस्टेंट कोच भी रह चुके हैं। इयान बेल ने इंग्लैंड की ओर से 118 टेस्ट, 161 वनडे और 8 टी20 मुकाबले खेले हैं।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share this story

Tags