Samachar Nama
×

दुर्योधन बने शिखर धवन तो चहल ने 'शकुनी' बनकर लूट की महफील, Video देख नहीं रोक पाएंगे हंसी

दुर्योधन बने शिखर धवन तो चहल ने 'शकुनी' बनकर लूट की महफील, Video देख नहीं रोक पाएंगे हंसी
दुर्योधन बने शिखर धवन तो चहल ने 'शकुनी' बनकर लूट की महफील, Video देख नहीं रोक पाएंगे हंसी

क्रिकेट न्यूज डेस्क।।  शिखर धवन मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने शिखर को अपना भांजा बना लिया। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। शिखर धवन इस समय सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं। अब पंजाब किंग्स के स्पिनर युजवेंद्र चहल भी उनके साथ जुड़ गए हैं और खूब मस्ती कर रहे हैं। युजवेंद्र चहल फिलहाल टीम इंडिया से बाहर हैं, इसलिए उन्होंने अपना ज्यादा समय दूसरी चीजों में बिताना शुरू कर दिया है।

युजवेंद्र चहल बने सकुनी के मामा

टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और युजवेंद्र चहल इस समय मैदान के बाहर धूम मचा रहे हैं। इन दोनों खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसे देखकर फैंस खूब हंस रहे हैं। इस वीडियो में दोनों खिलाड़ी महाभारत के मशहूर डायलॉग पर एक्टिंग करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान शिखर और युजवेंद्र पूरे शाही लिबास में नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो को लाखों लाइक मिल चुके हैं और हजारों यूजर्स ने मजेदार कमेंट्स किए हैं। कई फैंस ने लिखा है कि दोनों क्रिकेटरों को अब एक्टिंग में भी हाथ आजमाना चाहिए। इन दोनों खिलाड़ियों की जुगलबंदी फैंस को काफी पसंद आई है।

चहल ने आईपीएल 2025 में किया शानदार प्रदर्शन

पंजाब किंग्स के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने इस सीजन 14 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 26.87 की औसत से 16 विकेट लिए। इस दौरान उन्होंने एक हैट्रिक भी ली। फाइनल मैच में पंजाब किंग्स को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 6 रन से हार का सामना करना पड़ा। चहल फिलहाल टीम इंडिया से बाहर हैं, लेकिन वह टीम इंडिया में वापसी की कोशिश कर रहे हैं। वहीं शिखर धवन ने आईपीएल 2024 खेलने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। संन्यास के बाद धवन कुछ बॉलीवुड शो और गानों में नजर आ चुके हैं।

Share this story

Tags