Samachar Nama
×

स्कोरिंग में गलती के कारण महिला अंडर-19 टीम को नुकसान; जेएससीए ने बीसीसीआई से शिकायत की

नई दिल्ली, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) ने बीसीसीआई से शिकायत की है। एसोसिएशन का कहना है कि स्कोरिंग में हुई एक कथित गलती की वजह से झारखंड की महिला अंडर-19 टीम को उत्तराखंड के खिलाफ टी20 चैंपियनशिप के प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में नुकसान उठाना पड़ा। स्कोरर्स की गलती के कारण टीम को एक रन नहीं दिया गया, और अंत में वे यह मैच एक रन से हार गईं। जेएससीए चाहता है कि मामले की जांच करते हुए सही फैसला लिया जाए।

'क्रिकइन्फो' के अनुसार, यह गलती पिछले हफ्ते नागपुर में उत्तराखंड के खिलाफ झारखंड के मैच के आखिरी ओवर में हुई। 135 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, 19 ओवर के बाद झारखंड का स्कोर 127/7 था, उसे जीत के लिए 6 गेंदों पर 8 रन की दरकार थी।

टीम ने शुरुआती 3 गेंदों पर 3 रन लिए, जिसके बाद उन्हें अगली 3 गेंदों पर 5 रनों की दरकार थी, लेकिन चौथी गेंद पर डबल चुराने की कोशिश में लक्ष्मी कुमारी रन आउट हो गईं। रिपोर्ट के मुताबिक, आउट होने से पहले ही बल्लेबाज 'एक रन' पूरा कर चुकी थीं, लेकिन स्कोरर्स ने उस रन को दर्ज नहीं किया और सिर्फ 'रन आउट' को रिकॉर्ड किया। ऐसे में झारखंड को आखिरी 2 गेंदों पर 5 रनों की जरूरत थी।

गेंदबाज कनिका नेगी ने अगली गेंद वाइड फेंक दी, जिससे समीकरण बदलकर 2 गेंदों पर 4 रनों का हो गया। अगली गेंद पर, 10वें नंबर की बल्लेबाज ईशा 2 रन चुराने की कोशिश में रन आउट हो गईं। इस बार उस सिंगल रन को रिकॉर्ड किया गया, जिससे आखिरी गेंद पर जीत के लिए 3 रनों की जरूरत रह गई।

जब भगत आखिरी गेंद का सामना कर रही थीं, तब इशिका दीपक भी 2 रन दौड़ने की कोशिश में रन आउट हो गईं। इस सिंगल रन को जोड़ लिया गया, लेकिन अंत में झारखंड एक रन से मैच हार गया। जेएससीए का कहना है कि चौथी गेंद पर जो रन नहीं जोड़ा गया था, वही अंत में हार-जीत का अंतर बन गया।

हेड कोच जसकरण सिंह ने मामले की जांच की मांग की है। 'क्रिकइन्फो' के अनुसार, जसकरण ने कहा, "यह पहली बार था जब झारखंड की टीम महिला अंडर-19 के नॉकआउट चरण में पहुंची थी, इसलिए इसका नतीजा बेहद निराशाजनक है। अगर यह कोई लीग मैच होता, तो स्थिति कुछ और हो सकती थी। खिलाड़ियों के लिए, विशेष रूप से, इस तरह के टूर्नामेंट बहुत मायने रखते हैं। हमें उम्मीद है कि इस मामले की जांच की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी गलतियों को रोका जा सके। शिकायत दर्ज करने से पहले हमने टीम के भीतर आखिरी ओवर का वीडियो भी चेक किया, और यह बिल्कुल साफ था कि स्कोरर्स से गलती हुई है। प्रेजेंटेशन के तुरंत बाद, हमने इस बात की जानकारी मैच रेफरी अनूपा नार्वेकर को दी।"

--आईएएनएस

आरएसजी

Share this story