Samachar Nama
×

संजू सैमसन का योगदान न भूलें, वह मजबूत वापसी करेंगे: अंबाती रायुडू

नई दिल्ली, 5 जुलाई (आईएएनएस)। भारत और इंग्लैंड के बीच शनिवार को मैनचेस्टर में टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला गया। इस मैच से वैभव सूर्यवंशी ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की। सूर्यवंशी को टीम में लाने के लिए संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन ने बाहर किया गया। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज अंबाती रायुडू ने फैंस से संजू सैमसन के हालिया योगदान को नजरअंदाज न करने की अपील की है।

अंबाती रायुडू ने वैभव सूर्यवंशी के अंतरराष्ट्रीय डेब्यू को लेकर पूरे देश के उत्साह को माना, लेकिन टी20 विश्व कप में संजू सैमसन की उपलब्धियों की याद दिलाई।

अंबाती रायुडू ने एक्स पर लिखा, "संजू सैमसन के बारे में सोचें। वैभव को डेब्यू करते देखकर बहुत खुशी हुई। यह जश्न मनाने लायक है, लेकिन यह न भूलें कि संजू सिर्फ 3 टी20 मैच पहले टी20 विश्व कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट थे।"

रायुडू ने लिखा, "मुझे उम्मीद है कि संजू सैमसन मजबूती से वापसी करेंगे। मैं वैभव के लंबे और रिकॉर्ड तोड़ने वाले करियर की भी कामना करता हूं।"

टी20 विश्व कप 2026 में लगातार तीन यादगार पारियां खेलकर भारतीय टीम को चैंपियन बनाने में ऐतिहासिक भूमिका निभाने वाले सैमसन का बल्ला पिछले तीन मैचों में शांत रहा। आयरलैंड के खिलाफ 2 मैचों में फ्लॉप रहने के बाद संजू इंग्लैंड के खिलाफ भी पहले टी20 में सिर्फ 1 रन बना सके थे। आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप रहे वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू कराने के लिए भारतीय टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में सैमसन को ड्रॉप कर दिया। टीम से ड्रॉप होना और फिर वापसी करना, सैमसन के करियर का अभिन्न हिस्सा रहा है। देखना होगा, फिर वे भारतीय टी 20 टीम की प्लेइंग इलेवन में कब वापस आते हैं।

वैभव सूर्यवंशी ने अपने पहले टी20 मुकाबले में 10 गेंदों पर 14 रन बनाए, जिसमें 2 छक्के शामिल थे। अगले मैच में वैभव के प्रदर्शन पर भारतीय फैंस की नजर रहेगी।

--आईएएनएस

पीएके

Share this story

Tags