RR vs MI Highlights: रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, सचिन-पोंटिंग को पछाडा, MI के लिए ऐसा कमाल करने वाले बने पहले क्रिकेटर
क्रिकेट न्यूज डेस्क।। शानदार फॉर्म में चल रहे रोहित शर्मा ने आईपीएल में एक और इतिहास रच दिया है। हिटमैन रोहित मुंबई इंडियंस के लिए 6000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने यह रिकॉर्ड गुरुवार को मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच में बनाया। रोहित ने मैच में अर्धशतक बनाया।
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में गुरुवार को मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला गया। राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, लेकिन इससे उन्हें कोई फायदा नहीं हुआ। मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और रयान रिकल्टन ने शतकीय साझेदारी कर मुंबई इंडियंस को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने 11.5 ओवर में 16 रन जोड़े। रयान रिकलेटन (61) के आउट होने के साथ ही यह जोड़ी टूट गई।

कोहली नंबर 1, रोहित नंबर 2
इस मैच में रोहित शर्मा ने 36 गेंदों पर 53 रनों की शानदार पारी खेली। इसके साथ ही उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए अपने 6000 रन पूरे कर लिए। विराट कोहली के अलावा वह पूरे क्रिकेट जगत में एकमात्र बल्लेबाज हैं जिन्होंने किसी एक टीम के लिए 6000 से अधिक टी20 रन बनाए हैं। विराट कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए 8871 रन बनाए हैं। आईपीएल में एक टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सुरेश रैना तीसरे और एमएस धोनी चौथे स्थान पर हैं। इन दोनों क्रिकेटरों ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह प्रदर्शन किया है। मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में कीरोन पोलार्ड (3915) दूसरे, सूर्यकुमार यादव (3468) तीसरे और अंबाती रायडू (2635) चौथे स्थान पर हैं। सचिन तेंदुलकर 2599 रनों के साथ इस सूची में पांचवें स्थान पर हैं। रिकी पोंटिंग ने आईपीएल में केवल 6 मैच खेले। इसमें वह सिर्फ 52 रन ही बना सके।

