Samachar Nama
×

कप्तानी के बोझ से IPL में शांत था रोहित शर्मा का बल्ला, अब मचा रहा तबाही, आंकड़े देख खुद कर लें पता

कप्तानी के बोझ से IPL में शांत था रोहित शर्मा का बल्ला, अब मचा रहा तबाही, आंकड़े देख खुद कर लें पता
कप्तानी के बोझ से IPL में शांत था रोहित शर्मा का बल्ला, अब मचा रहा तबाही, आंकड़े देख खुद कर लें पता

क्रिकेट न्यूज डेस्क।। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के कारण आईपीएल 2025 को एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया गया। अब यह लीग 17 मई से दोबारा शुरू होने के लिए तैयार है। लीग के शुरू होने से फैंस रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल जैसे खिलाड़ियों को एक बार फिर देखने के लिए उत्साहित होंगे। इस बीच मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को लेकर चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। उन आंकड़ों को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि कप्तानी छोड़ने से रोहित को बल्लेबाजी में फायदा हुआ है।

कप्तानी के दौरान रोहित के बल्लेबाजी आँकड़े
दरअसल, रोहित शर्मा जब मुंबई इंडियंस के कप्तान थे तो उन पर काफी दबाव रहता था और इसका असर उनकी बल्लेबाजी पर भी दिखता था। आंकड़े बताते हैं कि 2017 से 2023 के बीच रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के कप्तान के तौर पर 100 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने मात्र 24.6 की औसत और 127.4 की स्ट्राइक रेट से 2337 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 13 बार 50+ पारियां खेली और 94 छक्के लगाए।

कप्तानी छोड़ने के बाद रोहित का प्रदर्शन

कप्तानी के बोझ से IPL में शांत था रोहित शर्मा का बल्ला, अब मचा रहा तबाही, आंकड़े देख खुद कर लें पता
कप्तानी छोड़ने के बाद 2024 से अब तक रोहित ने 25 पारियों में बल्लेबाजी की है, जिसमें उन्होंने 717 रन बनाए हैं। यहां उनका औसत और स्ट्राइक रेट भी बेहतर हुआ है। रोहित का औसत बढ़कर 31.7 हो गया है और उनका स्ट्राइक रेट 151 के आसपास पहुंच गया है। रोहित ने इन 25 पारियों में 40 छक्के लगाए हैं। इन आंकड़ों को देखकर कहा जा सकता है कि कप्तानी छोड़ने के बाद से रोहित की बल्लेबाजी में सुधार हुआ है और वह अब खुलकर बल्लेबाजी करते नजर आते हैं।

रोहित शर्मा आईपीएल 2025 में अच्छी फॉर्म में हैं
आईपीएल 2025 में रोहित शर्मा के प्रदर्शन की बात करें तो शुरुआती कुछ मैचों में असफल होने के बाद उन्होंने दमदार वापसी की। हिटमैन ने इस सीजन में अब तक 11 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 30 की औसत और 152.28 की स्ट्राइक रेट से 300 रन बनाए हैं। इस सीजन में अब तक उनके बल्ले से 3 अर्धशतकीय पारी देखने को मिली है। अब देखना यह है कि लीग के दोबारा शुरू होने पर रोहित अपनी अच्छी फॉर्म बरकरार रख पाएंगे या नहीं।

Share this story

Tags