Samachar Nama
×

रोहित भाई के उस 'रन-आउट' ने मैच का रुख बदल दिया: कप्तान गिल

ऑकलैंड, 4 नवंबर (आईएएनएस)। भारत ने बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ बारिश से प्रभावित मुकाबले में 5 विकेट से जीत हासिल की। कप्तान शुभमन गिल ने बुधवार को ईडन पार्क में मिली जीत का श्रेय अपनी टीम की अनुशासित गेंदबाजी और बेहतरीन फील्डिंग को दिया।

ऑकलैंड, 4 नवंबर (आईएएनएस)। भारत ने बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ बारिश से प्रभावित मुकाबले में 5 विकेट से जीत हासिल की। कप्तान शुभमन गिल ने बुधवार को ईडन पार्क में मिली जीत का श्रेय अपनी टीम की अनुशासित गेंदबाजी और बेहतरीन फील्डिंग को दिया।

उन्होंने खास तौर पर रोहित शर्मा द्वारा डेरिल मिशेल को रन-आउट करने के पल का जिक्र किया। गिल ने कहा कि यह विकेट मैच का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ, क्योंकि उस समय मिशेल और ग्लेन फिलिप्स की साझेदारी से न्यूजीलैंड मैच में वापसी करने की स्थिति में दिख रहा था।

ऑकलैंड में न्यूजीलैंड को 40.2 ओवरों में 185 रन पर समेटने के बाद भारत ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत मिले 143 रन के संशोधित लक्ष्य को 22.4 ओवरों में हासिल कर लिया। इस दौरान कोहली ने 51 गेंदों में 14 गेंदों में 74 रन की पारी खेली। इसी के साथ टीम इंडिया ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है।

टीम के प्रदर्शन को लेकर गिल ने बताया कि कैसे भारत की फील्डिंग ने गेंदबाजी का बखूबी साथ दिया, और रोहित की शानदार फील्डिंग ने न्यूजीलैंड के प्रतिरोध को तोड़ने में मदद की।

गिल ने कहा, "हमारी गेंदबाजी बहुत अच्छी रही। हमारी फील्डिंग भी काफी शानदार थी। रोहित भाई के उस रन-आउट ने मैच का रुख ही बदल दिया। मिशेल और फिलिप्स की साझेदारी काफी खतरनाक लग रही थी - हमने भारत में भी देखा था कि उन दोनों ने कितनी अच्छी बल्लेबाजी की थी। कुल मिलाकर, यह हमारी टीम का बहुत अच्छा प्रदर्शन रहा।"

कप्तान गिल, अंशुल कंबोज और गुरनूर बराड़ के योगदान से खुश नजर आए। इन दोनों गेंदबाजों ने परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाते हुए न्यूजीलैंड को लगातार दबाव में रखा। कंबोज ने 10 ओवरों में 22 रन देकर 2 विकेट चटकाए, जबकि बराड़ ने 44 रन देकर 3 विकेट हासिल किए।

उन्होंने आगे कहा, "मेरा मतलब है कि अंशुल ऐसे गेंदबाज हैं, जो इन परिस्थितियों के लिए एकदम उपयुक्त है। वह हमेशा तेज गेंदबाजी करते हैं और गेंद को सीम कराने की कोशिश करते हैं। वह पुरानी गेंद से भी अच्छी गेंदबाजी करते हैं। हमें लगा कि जब पिच से ज्यादा मदद नहीं मिल रही हो, तो वह अतिरिक्त उछाल पैदा कर सकता है। उसकी गति और जिस तरह से उन दोनों ने आज रात गेंदबाजी की, उन्हें देखना वाकई शानदार था।"

भारतीय पारी के दौरान दो बार बारिश हुई, जिसके कारण ओवरों की संख्या घटाकर 32 कर दी गई और लक्ष्य में भी बदलाव करना पड़ा। गिल ने माना कि बदलती परिस्थितियों ने उन बल्लेबाजों के लिए चुनौती पेश की जो क्रीज पर जम चुके थे, लेकिन उन्होंने कहा कि कोहली की पारी ने भारत को इस स्थिति से निपटने में मदद की।

कप्तान ने कहा, "जब आप क्रीज पर सेट हो जाएं और फिर बारिश आ जाए, तो चीजें आसान नहीं होता। बारिश के बाद पिच थोड़ी तेज हो गई और गेंद भी ज्यादा तेजी से आने लगी। लक्ष्य भी कम हो गया था। इसलिए हम बस अपना सामान्य खेल खेलने की कोशिश कर रहे थे। विराट भाई ने जिस तरह से बल्लेबाजी की, उसने हमारे लिए चीजें काफी आसान कर दीं।"

वेलिंगटन में होने वाले दूसरे वनडे के बारे में गिल ने कहा कि पहली जीत के बाद भारत कोई बड़ा बदलाव करने के बारे में नहीं सोच रहा है। उन्होंने उसी स्तर के प्रदर्शन को दोहराने के महत्व पर जोर देते हुए कहा, "कुछ खास नहीं, अगर हम अपने प्रदर्शन को दोहरा सकें, तो हमारे लिए सबसे अहम बात निरंतरता है। अगर हम बार-बार ऐसा ही प्रदर्शन कर पाते हैं, तो हम बहुत अच्छी स्थिति में रहेंगे।"

--आईएएनएस

आरएसजी

Share this story