रोहित और सहवाग... एक साथ दो धुरंधर को piche पछाड़ेंगे ऋषभ पंत,बन जाएंगे भारतीय टेस्ट का 'किंग'
ऋषभ पंत ने 2018 में भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था। इंग्लैंड दौरे पर पंत ने छक्का लगाकर अपना खाता खोला था। उसके बाद से, बाएं हाथ के इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज उन्हें टेस्ट मैचों में सबसे बड़ा मैच विनर माना जाता है। ऋषभ पंत हर परिस्थिति में टीम के लिए एक भरोसेमंद बल्लेबाज बन गए हैं। अब मैनचेस्टर टेस्ट में ऋषभ पंत के पास टेस्ट में एक बड़ा भारतीय रिकॉर्ड बनाने का मौका है।
सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
ऋषभ पंत के पास टेस्ट में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बनने का मौका है। अब तक उन्होंने 46 टेस्ट मैचों में 88 छक्के लगाए हैं। पंत सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। रोहित शर्मा के नाम भी 67 मैचों में 88 छक्के हैं। मैनचेस्टर टेस्ट में एक छक्का लगाते ही पंत रोहित शर्मा को पीछे छोड़ देंगे।
WWE की सबसे ताकतवर जोड़ी, इनकी कुल संपत्ति आपके होश उड़ा देगी
WWE को जल्द मिलेगा नया सुपरस्टार, जमकर लड़ते हैं दोनों
WWE में हज़ारों लोगों के सामने रिंग में हुआ बड़ा कांड, पहलवान को छुपाना पड़ा अपना चेहरा
टेस्ट में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज़ वीरेंद्र सहवाग हैं। सहवाग ने 2001 से 2013 के बीच 104 टेस्ट मैच खेले। इस दौरान उनके बल्ले से 91 छक्के निकले। यानी मैनचेस्टर के मैदान पर चार छक्के लगाकर पंत सहवाग को पीछे छोड़कर सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज़ बन जाएँगे।
टेस्ट में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज़
वीरेंद्र सहवाग - 91 छक्के
ऋषभ पंत - 88 छक्के
रोहित शर्मा - 88 छक्के
महेंद्र सिंह धोनी - 78 छक्के
रवींद्र जडेजा - 74 छक्के
इंग्लैंड के कप्तान स्टोक्स पहले नंबर पर
सिर्फ़ 46 टेस्ट खेलने के बाद, ऋषभ पंत टेस्ट इतिहास में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले शीर्ष 10 बल्लेबाज़ों में शामिल हो गए हैं। अब तक इस प्रारूप में केवल तीन बल्लेबाज़ों - एडम गिलक्रिस्ट, ब्रेंडन मैकुलम और बेन स्टोक्स - ने 100 से ज़्यादा छक्के लगाए हैं। बेन स्टोक्स 133 छक्कों के साथ इस सूची में शीर्ष पर हैं। उन्होंने अब तक 114 टेस्ट मैचों की 205 पारियों में बल्लेबाज़ी की है। सक्रिय बल्लेबाज़ों में पंत, स्टोक्स के बाद दूसरे नंबर पर हैं।

