Samachar Nama
×

ऋषभ पंत का एक और बड़ा कारनामा, डब्ल्यूटीसी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बने बल्लेबाज

क्राइस्टचर्च, 28 नवंबर (आईएएनएस)। भारत और न्यूजीलैंड के बीच हेगली ओवल के मैदान पर दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने टेस्ट के दूसरे दिन अपनी 23 रनों की पारी के दौरान इतिहास रच दिया है।

क्राइस्टचर्च, 28 नवंबर (आईएएनएस)। भारत और न्यूजीलैंड के बीच हेगली ओवल के मैदान पर दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने टेस्ट के दूसरे दिन अपनी 23 रनों की पारी के दौरान इतिहास रच दिया है।

पंत ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। पंत ने यह मुकाम जैकब डफी की गेंद पर सिक्स लगाने के साथ हासिल किया। वह डब्ल्यूटीसी में अब कुल 89 छक्के लगा चुके हैं। उन्होंने इस मामले में बेन स्टोक्स को पीछे छोड़ा है, जिनके नाम डब्ल्यूटीसी में 88 छक्के दर्ज हैं।

इस लिस्ट में 56 छक्कों के साथ तीसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं। पंत टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे नंबर पर हैं। वह क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में अब तक खेली गई 92 पारियों में 109 सिक्स लगा चुके हैं। इस सूची में बेन स्टोक्स 138 छक्कों के साथ पहले नंबर पर काबिज हैं। हालांकि, ऋषभ अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके और 39 गेंदों का सामना करने के बाद 23 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी इस पारी में एक चौका और एक छक्का लगाया।

पहली पारी में भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। यशस्वी जायसवाल 6 गेंदें खेलने के बाद बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। देवदत्त पडिक्कल 20 गेंदों में 21 रन बनाने के बाद आउट हुए। कप्तान शुभमन गिल 17 रन बनाने के बाद काइल जेमीसन का शिकार बने। केएल राहुल 80 गेंदों का सामना करने के बाद 25 रन बनाकर आउट हुए। राहुल ने अपनी पारी में 3 चौके लगाए।

इससे पहले, न्यूजीलैंड की पूरी टीम पहली पारी में 356 रन बनाकर ऑलआउट हुई। टॉम ब्लंडेल ने न्यूजीलैंड की ओर से सर्वाधिक 89 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके लगाए। वहीं, कप्तान टॉम लाथम ने 59 रनों का योगदान दिया। ग्लेन फिलिप्स ने 36 और डेवोन कॉनवे ने 31 रनों का योगदान दिया। भारत की ओर से गेंदबाजी में आकाश दीप ने 5 विकेट चटकाए, जबकि अंशुल कंबोज और गुरनूर बरार ने दो-दो विकेट अपने नाम किए।

--आईएएनएस

एसएम/एबीएम

Share this story