Samachar Nama
×

रिचर्ड नगारवा अनफिट, सिकंदर रजा त्रिकोणीय वनडे सीरीज में जिम्बाब्वे की कप्तानी करेंगे

नई दिल्ली, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। यूएई में अफगानिस्तान और बांग्लादेश के साथ होने वाली त्रिकोणीय सीरीज में जिम्बाब्वे की कप्तानी ऑलराउंडर सिकंदर रजा करेंगे। वनडे फॉर्मेट के कप्तान रिचर्ड नगारवा अपनी पीठ की चोट से पूरी तरह ठीक नहीं हुए हैं। इस वजह से रजा को यह जिम्मेदारी दी गई है। त्रिकोणीय सीरीज के बाद जिम्बाब्वे को अफगानिस्तान के खिलाफ तीन टी20 और दो टेस्ट खेलना है।

वनडे और टी20 सीरीज में 32 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज तफादजवा त्सिगा और 29 साल के लेगस्पिनर विंसेंट मसेकेसा को पहली बार मौका मिला है और दोनों ही खिलाड़ी डेब्यू कर सकते हैं। ग्रीम क्रेमर को वनडे से बाहर कर दिया गया है। इंजर्ड इनोसेंट काइया के अफगानिस्तान के खिलाफ शुरू होने वाली टी20 सीरीज तक फिट होने की उम्मीद है।

त्सिगा ने इस साल तीन प्रथम श्रेणी शतक लगाए हैं। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में जिम्बाब्वे का प्रतिनिधित्व किया है। मसेकेसा का भी लोगान कप में अच्छा प्रदर्शन रहा था। माउंटेनियर्स के लिए 29.92 की औसत से उन्होंने 25 विकेट लिए थे। इसके बाद बांग्लादेश जूनियर टीम के खिलाफ भी उनका अच्छा प्रदर्शन रहा था। जिम्बाब्वे को उम्मीद है कि दोनों खिलाड़ी अपनी रेड-बॉल फॉर्म को व्हाइट-बॉल परफॉर्मेंस में भी बदल सकते हैं।

रजा, क्रेग एर्विन और ब्रेंडन टेलर अपने अनुभव से बल्लेबाजी को मजबूत करेंगे। ब्लेसिंग मुजरबानी गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई करेंगे। ब्रैड इवांस अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 को छोड़कर सभी व्हाइट-बॉल गेम्स में मौजूद रहेंगे। इवांस की जगह सिर्फ उस मैच के लिए कुंदाई माटिगिमु को लिया गया है।

जिम्बाब्वे वनडे टीम: सिकंदर रजा (कप्तान), बेन करन, ब्लेसिंग मुजरबानी, ब्रैड इवांस, ब्रेंडन टेलर, ब्रायन बेनेट, क्रेग एर्विन, अर्नेस्ट मसुकु, न्यूमैन न्यामहुरी, रयान बर्ल, तदिवानाशे मारुमानी, तफादजवा त्सिगा, विंसेंट मसेकेसा, वेलिंगटन मसाकाद्जा, वेस्ली मधेवेरे।

जिम्बाब्वे की टी20 टीम: सिकंदर रजा (कप्तान), बेन करन, ब्लेसिंग मुजरबानी, ब्रैड इवांस, ब्रायन बेनेट, इनोसेंट काइया, कुंदाई माटिगिमु, न्यूमैन न्यामहुरी, रयान बर्ल, तदिवानाशे मारुमानी, तफादजवा त्सिगा, विंसेंट मसेकेसा, वेलिंगटन मसाकाद्जा, वेस्ली मधेवेरे।

--आईएएनएस

पीएके

Share this story