Samachar Nama
×

रिचर्ड ह्यूजेस ने लिवरपूल के स्पोर्टिंग डायरेक्टर पद से दिया इस्तीफा

लिवरपूल, 5 सितंबर (आईएएनएस)। लिवरपूल एफसी ने घोषणा की है कि क्लब के स्पोर्टिंग डायरेक्टर रिचर्ड ह्यूजेस ने अपना पद छोड़ दिया है। ह्यूजेस जून 2024 में एएफसी बॉर्नमाउथ से लिवरपूल में शामिल हुए थे और उन्होंने क्लब के कई अहम फुटबॉल फैसलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

लिवरपूल, 5 सितंबर (आईएएनएस)। लिवरपूल एफसी ने घोषणा की है कि क्लब के स्पोर्टिंग डायरेक्टर रिचर्ड ह्यूजेस ने अपना पद छोड़ दिया है। ह्यूजेस जून 2024 में एएफसी बॉर्नमाउथ से लिवरपूल में शामिल हुए थे और उन्होंने क्लब के कई अहम फुटबॉल फैसलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उनके कार्यकाल के दौरान लिवरपूल ने 2024-25 सीजन में अपना 20वां लीग खिताब जीता और अगले सीजन के लिए यूईएफए चैंपियंस लीग में भी जगह बनाई। फेनवे स्पोर्ट्स ग्रुप (एफएसजी) के अध्यक्ष माइक गॉर्डन ने ह्यूजेस का धन्यवाद करते हुए कहा, "उन्होंने क्लब के लिए एक महत्वपूर्ण बदलाव के दौर में शानदार काम किया।" गॉर्डन के मुताबिक, ह्यूजेस ने लिवरपूल की सफलता और भविष्य की योजनाओं में अहम योगदान दिया।

माइक गॉर्डन ने कहा, "रिचर्ड ह्यूजेस ऐसे समय में क्लब से जुड़े थे, जब लिवरपूल बदलाव के दौर से गुजर रहा था। उन्होंने फुटबॉल ऑपरेशन्स विभाग की जिम्मेदारी संभाली, खिलाड़ियों की भर्ती प्रक्रिया पर नजर रखी और कोचिंग स्टाफ को भी पूरा सहयोग दिया।"

उन्होंने आगे कहा, "इन सभी क्षेत्रों में क्लब को जो सफलता मिली, वह रिचर्ड की मेहनत और योगदान को दिखाती है। हालांकि, हम उनके इस व्यक्तिगत फैसले का सम्मान करते हैं। हम उन्हें और उनके परिवार को भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं।"

बॉर्नमाउथ में फुटबॉल से जुड़ी एक सीनियर भूमिका निभा चुके ह्यूजेस ने कहा कि उन्हें लिवरपूल की सेवा करने पर गर्व है और उन्होंने क्लब के मालिकों, स्टाफ, खिलाड़ियों और समर्थकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने एक आधिकारिक बयान में कहा, "मैं क्लब के मालिकों का उनके समर्थन और नेतृत्व के लिए शुक्रिया अदा करता हूं। इसके साथ ही उन सभी कर्मचारियों का भी धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने लिवरपूल को आज के स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।"

उन्होंने आगे कहा, "मैं खिलाड़ियों का भी आभारी हूं, जिन्होंने क्लब की सफलताओं में बड़ा योगदान दिया। इसके अलावा, मैं उन प्रशंसकों को भी धन्यवाद कहना चाहता हूं, जो हर जगह और हर समय टीम का भरपूर समर्थन करते हैं। मैं हमेशा बहुत प्यार के साथ क्लब को फॉलो और सपोर्ट करता रहूंगा, और मैं इस सीजन और उसके बाद भी इससे जुड़े सभी लोगों की सफलता की कामना करता हूं।"

लिवरपूल ने कहा है कि ह्यूजेस की जगह किसी अन्य को नियुक्त करने की प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है और क्लब जल्द ही इसके नतीजे की घोषणा करेगा। ह्यूजेस का यह कदम स्पोर्टिंग डायरेक्टर के तौर पर दो साल से कुछ अधिक समय बिताने के बाद उठाया गया है। इस दौरान लिवरपूल में मैदान के अंदर और बाहर कई बड़े बदलाव हुए, साथ ही क्लब इंग्लिश फुटबॉल के टॉप क्लबों में अपनी जगह बनाए रखने में भी कामयाब रहा।

--आईएएनएस

एसएम/एबीएम

Share this story

Tags