Samachar Nama
×

'रियल मैड्रिड' में नडाल की नई पारी, 99.5 प्रतिशत वोट के साथ बोर्ड सदस्य चुने गए

मैड्रिड, 21 नवंबर (आईएएनएस)। मनम टेनिस खिलाड़ियों में शुमार राफेल नडाल को 'रियल मैड्रिड' के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स का सदस्य चुन लिया गया है। क्लब की 'एक्स्ट्राऑर्डिनरी जनरल असेंबली' में उन्हें भारी समर्थन मिला। वोटिंग में कुल 1,713 सदस्यों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 1,704 ने नडाल के पक्ष में वोट दिया। सिर्फ चार सदस्यों ने विरोध किया, जबकि पांच सदस्य वोटिंग में शामिल नहीं हुए। नडाल को 99.5 प्रतिशत वोट मिले, जो उनके प्रति सदस्यों के मजबूत समर्थन को दर्शाता है।

जीवन भर रियल मैड्रिड के समर्थक रहे नडाल साल 2011 से क्लब के मानद सदस्य हैं। उन्हें बोर्ड सदस्य चुने जाने के बाद वहां मौजूद सदस्यों ने खड़े होकर तालियों के साथ सम्मान दिया।

अपनी नियुक्ति के बाद, 22 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन ने इस अवसर को एक बड़ा सम्मान बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें उस जिम्मेदारी का एहसास है जो दुनिया के सबसे बड़े खेल संस्थानों में से एक से जुड़ने के साथ आती है।

नडाल ने एक आधिकारिक बयान में कहा, "रियल मैड्रिड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स का हिस्सा बनना एक बड़ी जिम्मेदारी है। यह क्लब माता-पिता से बच्चों तक आता है और लोगों को एक साथ जोड़ता है। मेरे लिए, यह मुझे अपने परिवार और दोस्तों के साथ जोड़ता है, जिनके साथ मैं मैच देखता हूं। यह बहुत खुशी और संतुष्टि की बात है। मुझे इस जिम्मेदारी का पूरा एहसास है, क्योंकि रियल मैड्रिड एक ग्लोबल ब्रांड है। यह एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। मैं इसे सीखने और योगदान देने की उम्मीद के साथ स्वीकार कर रहा हूं, ताकि यह क्लब दुनिया में सबसे बेहतरीन बना रहे।"

नडाल ने रियल मैड्रिड को दुनिया के प्रमुख क्लबों में अपनी स्थिति बनाए रखने में मदद करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी जताई। उन्होंने कहा, "मैं यह सुनिश्चित करने के लिए काम करूंगा कि चीजें वैसी ही बनी रहें जैसी अभी हैं: एक ऐसा सफल क्लब जो आने वाले कई वर्षों तक ऐसा ही बना रहे। हाला मैड्रिड (आगे बढ़ो मैड्रिड)।"

राफेल नडाल का करियर दो दशकों से भी अधिक समय तक शानदार रहा, जिसमें उन्होंने 92 सिंगल्स खिताब जीते, जिनमें 22 ग्रैंड स्लैम जीत शामिल हैं। उनके रिकॉर्ड में 14 फ्रेंच ओपन खिताब, चार यूएस ओपन ट्रॉफियां, दो विंबलडन चैंपियनशिप और दो ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब शामिल हैं।

उन्होंने दो ओलंपिक गोल्ड मेडल (2008 बीजिंग ओलंपिक में सिंगल्स खिताब और 2016 रियो ओलंपिक में मेंस डबल्स खिताब) जीते। स्पेन को पांच डेविस कप खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले नडाल ने नवंबर 2024 में प्रोफेशनल टेनिस से संन्यास ले लिया था।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share this story

Tags