Samachar Nama
×

रणजी ट्रॉफी: सौराष्ट्र को हराकर त्रिपुरा ने किया उलटफेर, पृथ्वी शॉ की कप्तानी में महाराष्ट्र ने बंगाल को 10 विकेट से रौंदा

नई दिल्ली, 5 नवंबर (आईएएनएस)। रणजी ट्रॉफी 2026-27 के एलीट ग्रुप में कर्नाटक ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए असम को एक पारी और 314 रनों से रौंदा। वहीं, पृथ्वी शॉ की कप्तानी में महाराष्ट्र ने बंगाल को 10 विकेट से रौंदा। उत्तराखंड और तमिलनाडु ने भी शानदार जीत दर्ज की।

नई दिल्ली, 5 नवंबर (आईएएनएस)। रणजी ट्रॉफी 2026-27 के एलीट ग्रुप में कर्नाटक ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए असम को एक पारी और 314 रनों से रौंदा। वहीं, पृथ्वी शॉ की कप्तानी में महाराष्ट्र ने बंगाल को 10 विकेट से रौंदा। उत्तराखंड और तमिलनाडु ने भी शानदार जीत दर्ज की।

असम बनाम कर्नाटक: रणजी ट्रॉफी के ग्रुप बी में कर्नाटक ने एकतरफा मुकाबले में असम को एक पारी और 314 रनों से हराया। पहली पारी में असम की पूरी टीम सिर्फ 135 रन बनाकर ऑलआउट हुई। इसके जवाब में कर्नाटक ने 6 विकेट खोकर 577 रन बनाने के बाद अपनी पारी को घोषित किया। दूसरी इनिंग में भी असम के बल्लेबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और टीम 128 रन बनाकर सिमट गई।

त्रिपुरा बनाम सौराष्ट्र: ग्रुप बी के मुकाबले में त्रिपुरा ने बड़ा उलटफेर करते हुए सौराष्ट्र को 133 रनों से हराया। पहली पारी में त्रिपुरा ने 268 रन बनाए, जिसके जवाब में सौराष्ट्र की टीम सिर्फ 118 रन बनाकर सिमटी। इसके बाद दूसरी इनिंग में त्रिपुरा ने 191 रन बनाए और सौराष्ट्र की पूरी टीम को 208 रनों पर ऑलआउट करते हुए यादगार जीत हासिल की।

महाराष्ट्र बनाम बंगाल: पृथ्वी शॉ की कप्तानी में महाराष्ट्र ने दमदार प्रदर्शन करते हुए बंगाल को 10 विकेट से रौंदा। पहली पारी में बंगाल की पूरी टीम सिर्फ 143 रन बनाकर ऑलआउट हुई। इसके जवाब में महाराष्ट्र ने 218 रन बनाए और पहली पारी के आधार पर बढ़त हासिल की। हालांकि, दूसरी इनिंग में बंगाल के बल्लेबाजों ने एक बार फिर आसानी से घुटने टेक दिए और टीम 186 रन बनाकर सिमट गई। महाराष्ट्र ने बिना कोई विकेट गंवाए 114 रनों के लक्ष्य को चेज कर लिया।

उत्तराखंड बनाम हरियाणा: ग्रुप डी के मुकाबले में उत्तराखंड ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए हरियाणा को 10 विकेट से शिकस्त दी। पहली पारी में हरियाणा ने 153 रन बनाए, जिसके जवाब में उत्तराखंड ने 305 रन बनाए और पहली इनिंग के आधार पर बड़ी बढ़त ली। दूसरी इनिंग में हरियाणा की टीम सिर्फ 159 रन बनाकर सिमट गई और उत्तराखंड ने 9 रनों के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया।

तमिलनाडु बनाम चंडीगढ़: तमिलनाडु ने ग्रुप डी के मैच में चंडीगढ़ को एकतरफा अंदाज में एक पारी और 259 रनों से रौंदा। पहली इनिंग में तमिलनाडु ने 7 विकेट खोकर 571 रन बनाने के बाद अपनी पारी को घोषित किया। इसके जवाब में चंडीगढ़ की टीम 94 रन बनाकर ऑलआउट हुई और उन्हें फॉलोऑन खेलने के लिए मजबूर होना पड़ा। दूसरी पारी में भी चंडीगढ़ की टीम 218 रन ही बना सकी।

मुंबई बनाम रेलवे: एक और ग्रुप डी के मुकाबले में मुंबई ने रेलवे को 106 रनों से हराया। पहली पारी में मुंबई ने 396 रन बनाए और रेलवे की पूरी टीम को 259 रनों पर समेटा। मुंबई ने अपनी दूसरी इनिंग 4 विकेट खोकर 234 रन बनाने के बाद घोषित की। लक्ष्य का पीछा करते हुए रेलवे की पूरी टीम 265 रन बनाकर सिमटी।

गुजरात बनाम केरल:गुजरात ने ग्रुप सी के मैच में केरल को एक पारी और 58 रनों से शिकस्त दी। पहली इनिंग में गुजरात ने 9 विकेट गंवाकर 534 रन बनाने के बाद अपनी पारी को घोषित किया। इसके जवाब में केरल ने टीम पहली पारी में 279 रन बनाकर ऑलआउट हुई। केरल को फॉलोऑन खेलने के लिए मजबूर होना पड़ा और दूसरी पारी में टीम 197 रन बनाकर सिमटी।

छत्तसीगढ़ बनाम हैदराबाद:ग्रुप बी के मुकाबले में हैदराबाद ने रोमांचक अंदाज में छत्तसीगढ़ को एक विकेट से हराया। पहली पारी में छत्तीसगढ़ ने 284 रन बनाए, जिसके जवाब में हैदराबाद की टीम 280 रन बनाकर ऑलआउट हुई। छत्तीसगढ़ की पूरी टीम दूसरी इनिंग में 254 रन बनाकर सिमटी और हैदराबाद ने 259 रनों के लक्ष्य को 9 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

विदर्भ बनाम मध्य प्रदेश: रणजी ट्रॉफी के ग्रुप ए के मुकाबले में विदर्भ ने मध्य प्रदेश को एक पारी और 20 रनों से हराया। पहली इनिंग में मध्य प्रदेश की पूरी टीम 209 रन बनाकर ऑलआउट हुई। इसके जवाब में विदर्भ ने 9 विकेट खोकर 334 रन बनाए। मध्य प्रदेश के बल्लेबाजों का प्रदर्शन दूसरी इनिंग में भी निराशाजनक रहा और टीम महज 105 रन बनाकर सिमट गई।

गोवा बनाम बिहार: रणजी ट्रॉफी के ग्रुप ए के मैच में गोवा ने बिहार को एक पारी और 177 रनों से हराया। पहली पारी में गोवा ने 397 रन बनाए, जिसके जवाब में बिहार की टीम पहली पारी में 107 रन बनाकर ऑलआउट हुई और टीम को फॉलोऑन खेलने के लिए मजबूर होना पड़ा। दूसरी इनिंग में भी बिहार के बल्लेबाजों ने गोवा के गेंदबाजों के आगे आसानी से सरेंडर कर दिया और टीम 113 रन बनाकर सिमट गई।

इनके अलावा, 6 मुकाबले ड्रॉ पर समाप्त हुए, जिनमें झारखंड बनाम ओडिशा, सर्विसेज बनाम दिल्ली, राजस्थान बनाम हिमाचल प्रदेश, पंजाब बनाम आंध्रा, पुडुचेरी बनाम जम्मू-कश्मीर, बड़ौदा बनाम उत्तर प्रदेश के मुकाबले शामिल थे।

--आईएएनएस

एसएम/डीकेपी

Share this story