Samachar Nama
×

पीएसजी में शामिल हुए फेरान टोरेस, फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में दागा था इकलौता गोल

पेरिस, 15 अगस्त (आईएएनएस)। फीफा वर्ल्ड कप 2026 जीतने वाली स्पेनिश टीम के फॉरवर्ड फेरान टोरेस पेरिस सेंट-जर्मेन (पीएसजी) में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने फ्रेंच क्लब के साथ 2031 तक का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। वह टीम में 'जर्सी नंबर' 9 पहनेंगे।

पेरिस, 15 अगस्त (आईएएनएस)। फीफा वर्ल्ड कप 2026 जीतने वाली स्पेनिश टीम के फॉरवर्ड फेरान टोरेस पेरिस सेंट-जर्मेन (पीएसजी) में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने फ्रेंच क्लब के साथ 2031 तक का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। वह टीम में 'जर्सी नंबर' 9 पहनेंगे।

अर्जेंटीना के खिलाफ 'फीफा वर्ल्ड कप 2026' के फाइनल में विजयी गोल करने वाले टोरेस, एफसी बार्सिलोना के साथ सफल कार्यकाल के बाद पीएसजी से जुड़े हैं।

26 वर्षीय टोरेस 29 फरवरी 2000 को स्पेन के फोयोस में जन्मे थे, उन्होंने सात साल की उम्र में वालेंसिया एकेडमी में शामिल होने से पहले फुटसल के जरिए फुटबॉल खेलना शुरू किया था। दिसंबर 2017 में आइबार के विरुद्ध वालेंसिया के लिए डेब्यू करते ही वह 'ला लीगा' में खेलने वाले 21वीं सदी में जन्मे पहले खिलाड़ी बन गए।

टोरेस ने वालेंसिया के साथ तीन सीजन बिताए। इस दौरान 97 मैच खेले और 2019 में 'कोपा डेल रे' का खिताब जीता। वे क्लब के इतिहास में 50 ला लीगा मैच खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी बने और स्पेनिश क्लब के लिए चैंपियंस लीग में गोल करने वाले 21वीं सदी में जन्मे पहले खिलाड़ी थे।

2020 में टोरेस मैनचेस्टर सिटी चले गए, जहां उन्होंने पेप गार्डियोला की देखरेख में खेला। उन्होंने प्रीमियर लीग टीम के लिए 43 मैच खेले, 16 गोल किए और चार असिस्ट दिए। इंग्लैंड में अपने समय के दौरान, उन्होंने प्रीमियर लीग और लीग कप जीता और चैंपियंस लीग 2021 के फाइनल तक पहुंचने वाली सिटी टीम का हिस्सा रहे। टोरेस 2021/22 सीजन के दौरान बार्सिलोना चले गए और कैटलन क्लब के अटैक का अहम हिस्सा बने।

उन्होंने बार्सिलोना के लिए 207 मैच खेले, जिसमें 65 गोल किए और क्लब को तीन ला लीगा टाइटल, एक कोपा डेल रे और दो स्पेनिश सुपर कप जीतने में मदद की। उन्होंने रियल मैड्रिड के विरुद्ध 2025 कोपा डेल रे फाइनल में भी गोल दागा, जिसमें बार्सिलोना ने एक्स्ट्रा टाइम में जीत हासिल की।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, टोरेस ने स्पेन के लिए 65 मैच खेले हैं। साल 2020 में जर्मनी के खिलाफ नेशंस लीग मैच में लुइस एनरिके के अंडर सीनियर डेब्यू करने से पहले उन्होंने यूथ लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व किया था।

इसके बाद उन्होंने यूरो 2020 और कतर में फीफा वर्ल्ड कप 2022 में हिस्सा लिया और फिर स्पेन को नेशंस लीग 2023 और यूईएफए यूरोपियन चैंपियनशिप 2024 जिताने में मदद की।

टोरेस के लिए सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय पल तब आया जब स्पेन ने नॉर्थ अमेरिका में फीफा वर्ल्ड कप 2026 जीता। उन्होंने अर्जेंटीना के खिलाफ फाइनल में 'एक्स्ट्रा टाइम' (106') में एकमात्र गोल दागकर स्पेन को दूसरी बार ट्रॉफी जिताई। उन्हें खिताबी मुकाबले में 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।

इस फॉरवर्ड ने कहा कि वह लुइस एनरिके के अंडर पीएसजी के साथ एक नया अध्याय शुरू करने के लिए उत्साहित हैं; एनरिके ने ही उन्हें स्पेन के लिए डेब्यू करने का मौका दिया था।

टोरेस ने कहा, "मैं पेरिस सेंट-जर्मेन जैसे महत्वाकांक्षी क्लब के साथ एक नया सफर शुरू करने को लेकर बहुत खुश हूं। मैं अध्यक्ष नासिर अल-खेलाइफी, लुइस कैंपोस और कोच लुइस एनरिके का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं कि उन्होंने मुझे टीम में शामिल होने का मौका दिया। मुझे उम्मीद है कि मैं टीम को ज्यादा से ज्यादा ट्रॉफियां जिताने में मदद कर सकूंगा।"

--आईएएनएस

आरएसजी

Share this story