Samachar Nama
×

'पूरे देश को आप पर गर्व है', भारत ने एवीसी मेंस कप में जीता ऐतिहासिक ब्रॉन्ज, मनसुख मांडविया ने सराहा

अहमदाबाद, 28 जून (आईएएनएस)। भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम ने रविवार को अहमदाबाद में ब्रॉन्ज मेडल प्ले-ऑफ मैच में मौजूदा चैंपियन बहरीन को 3-1 (25-23, 23-25, 25-21, 25-17) से शिकस्त दी। इसी के साथ मेजबान देश ने एवीसी मेंस कप में अपना पहला मेडल जीता। केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया और गुजरात के उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन के लिए भारतीय टीम को सराहा है।

इस उपलब्धि पर केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "भारतीय वॉलीबॉल के लिए ऐतिहासिक दिन। एवीसी मेंस कप 2026 में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर हमारी पुरुष वॉलीबॉल टीम को बहुत-बहुत बधाई। पूरे देश को आप पर गर्व है।"

वहीं, गुजरात के उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने 'एक्स' पर लिखा, "टीम इंडिया के लिए ऐतिहासिक ब्रॉन्ज मेडल। पहली बार, हमारी पुरुष वॉलीबॉल टीम ने एवीसी मेंस वॉलीबॉल कप में मेडल जीता है और यह जीत अहमदाबाद में ही हासिल की है। अहमदाबाद ने न सिर्फ इस टूर्नामेंट की मेजबानी की, बल्कि इसे प्रेरित भी किया। जय हिंद।"

यह ऐतिहासिक जीत भारत के लिए एक यादगार टूर्नामेंट का समापन थी। इंडोनेशिया से सेमीफाइनल में करीबी हार की निराशा से उबरते हुए टीम ने शानदार वापसी की और टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार पोडियम पर जगह बनाई। इससे ठीक एक दिन पहले, भारत ऐतिहासिक फाइनल में पहुंचने के बहुत करीब था, लेकिन एशिया की एक दिग्गज वॉलीबॉल टीम के खिलाफ रोमांचक मैच 2-3 (25-15, 24-26, 20-25, 25-19, 13-15) से हार गया।

मौजूदा चैंपियन बहरीन के खिलाफ ब्रॉन्ज मेडल प्ले-ऑफ में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-1 से जीत दर्ज की और देश के लिए पहला एवीसी मेंस कप मेडल जीतकर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। ब्रॉन्ज मेडल भारतीय वॉलीबॉल के लिए एक और अहम कदम है। ऐतिहासिक जीत राष्ट्रीय टीम की लगातार तरक्की को दिखाती है और भविष्य के अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के लिए बड़ी उम्मीद जगाती है।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share this story

Tags