Samachar Nama
×

प्लेऑफ में इतना बड़ा स्कोर आरसीबी के आत्मविश्वास और चरित्र को दिखाता है: अनिल कुंबले

नई दिल्ली, 27 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में मंगलवार को धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने पहले क्वालीफायर में गुजरात टाइटंस (जीटी) को हराकर फाइनल में जगह बना ली। मैच में आरसीबी का प्रदर्शन दमदार रहा। भारतीय टीम और आरसीबी के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले ने आरसीबी के प्रदर्शन की तारीफ की है।
प्लेऑफ में इतना बड़ा स्कोर आरसीबी के आत्मविश्वास और चरित्र को दिखाता है: अनिल कुंबले

नई दिल्ली, 27 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में मंगलवार को धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने पहले क्वालीफायर में गुजरात टाइटंस (जीटी) को हराकर फाइनल में जगह बना ली। मैच में आरसीबी का प्रदर्शन दमदार रहा। भारतीय टीम और आरसीबी के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले ने आरसीबी के प्रदर्शन की तारीफ की है।

जियोहॉटस्टार से बात करते हुए कुंबले ने कहा, "टॉस हारने के बाद, आरसीबी ने बोर्ड पर 254 का बड़ा स्कोर बनाकर अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन दिया। किसी भी गेम में इतने रन बनाना मुश्किल होता है, लेकिन प्लेऑफ में ऐसा करना टीम के असली चरित्र को दिखाता है। पिच बैटिंग के लिए अच्छी थी, लेकिन बल्लेबाजों को फिर भी मैदान में उतरकर अच्छा खेलना था। उन्होंने यह शानदार तरीके से किया।"

कुंबले ने आगे कहा, "जब आरसीबी गेंदबाजी करने आई, तो उन्होंने जीटी के सलामी बल्लेबाजों को सेटल नहीं होने दिया। उन्होंने अनुशासित गेंदबाजी की। दोनों तरफ से दबाव बनाए रखा। साई सुदर्शन दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट हुए जिससे आरसीबी को पहला विकेट मिला। उस विकेट ने दरवाजा खोल दिया। उसके बाद गेंदबाजों ने गेम को पूरी तरह से नियंत्रित कर लिया।"

उन्होंने कहा, "यह शुरू से आखिर तक एक क्लिनिकल परफॉर्मेंस थी। बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग, आरसीबी के लिए उस रात सब कुछ ठीक रहा। उन्होंने सिर्फ गेम नहीं जीता, एक स्टेटमेंट दिया। नॉकआउट मैच में आपको ठीक इसी तरह के प्रदर्शन की जरूरत होती है।"

आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार की तारीफ करते हुए कुंबले ने कहा कि इस तरह के बड़े मैचों के प्रदर्शन से कप्तान को ड्रेसिंग रूम का भरोसा और सम्मान जीतने में मदद मिलती है।

उन्होंने कहा, "एक खिलाड़ी बड़े मैच में अच्छा प्रदर्शन करके अपने साथियों का सम्मान जीतता है। रजत पाटीदार ने ठीक वैसा ही किया है। यह पहला क्वालीफायर बहुत बड़ा था। इसे जीतने से आपको सीधे फाइनल में एंट्री मिलती है। साथ ही मानसिक और शारीरिक रूप से फिट होने के लिए अतिरिक्त दिन भी मिलते हैं। यह एक बहुत बड़ा फायदा है।"

कुंबले ने कहा, "आरसीबी के बारे में जो बात सबसे खास है। वह यह है कि अलग-अलग गेम में अलग-अलग खिलाड़ी आगे आते हैं। हर मैच में, कोई नया मैन ऑफ द मैच बनता है। पिछले सीजन में जब उन्होंने खिताब जीता था, तो ठीक यही हुआ था। जब हर कोई योगदान करता है, तो आप एक चैंपियन टीम बन जाते हैं। इस गेम में, हर गेंदबाज ने विकेट लिए, बल्लेबाजों ने रन बनाए किया, फील्डिंग बेहतरीन थी। यह उस टीम की पहचान है जो बड़े मैच जीतना जानती है। यह उनका सीजन का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन था।"

टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने कप्तान रजत पाटीदार के विस्फोटक नाबाद 33 गेंदों पर बनाए 93 रन की मदद से 5 विकेट पर 254 रन बनाए थे। जीटी 19.3 ओवर में 162 रन पर सिमट गई और 92 रन के बड़े अंतर से मैच हार गई।

--आईएएनएस

पीएके

Share this story

Tags