Samachar Nama
×

फिलीपींस ओपन: मनीला में चार भारतीय खिलाड़ी टी-38 स्थान पर; गिल और अमन भी शामिल

मनीला, 12 नवंबर (आईएएनएस)। फिलीपींस ओपन गोल्फ टूर्नामेंट के पहले राउंड के बाद, मनीला साउथवुड्स गोल्फ एंड कंट्री क्लब के मास्टर्स कोर्स पर खेल रहे सात भारतीय खिलाड़ियों में से चार ने 1-ओवर 71 का स्कोर किया। फिलीपीन स्पोर्ट्स कमीशन की तरफ से आयोजित इस टूर्नामेंट के पहले राउंड के बाद, ये चारों खिलाड़ी संयुक्त रूप से 38वें (टी-38) स्थान पर हैं।

मनीला, 12 नवंबर (आईएएनएस)। फिलीपींस ओपन गोल्फ टूर्नामेंट के पहले राउंड के बाद, मनीला साउथवुड्स गोल्फ एंड कंट्री क्लब के मास्टर्स कोर्स पर खेल रहे सात भारतीय खिलाड़ियों में से चार ने 1-ओवर 71 का स्कोर किया। फिलीपीन स्पोर्ट्स कमीशन की तरफ से आयोजित इस टूर्नामेंट के पहले राउंड के बाद, ये चारों खिलाड़ी संयुक्त रूप से 38वें (टी-38) स्थान पर हैं।

इस समूह में साल 2027 के लिए पहले ही अपना एशियन टूर कार्ड चुके पुखराज सिंह गिल के अलावा, अमन राज, शौर्य भट्टाचार्य और अनिर्बान लाहिड़ी शामिल हैं।

2025 में आईजीपीएल 'ऑर्डर ऑफ मेरिट' के विजेता गिल ने एशियन डेवलपमेंट टूर के 'ऑर्डर ऑफ मेरिट' में टॉप-10 में जगह बनाकर 2027 के एशियन टूर के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

गिल ने पांच बर्डी लगाईं, जबकि उनके खाते में दो बोगी और दो डबल बोगी रहीं। वहीं, लाहिड़ी ने दो बर्डी और तीन बोगी लगाईं, और अमन राज ने तीन बर्डी के साथ चार बोगी लगाईं। शौर्य ने एक बर्डी और दो बोगी लगाईं।

अन्य तीन भारतीयों में, राशिद खान और अजीतेश संधू ने 3-ओवर 73 का स्कोर किया और वे संयुक्त रूप से 69वें (टी-69) स्थान पर रहे। वहीं, एएसपी चौरसिया के लिए दिन काफी मुश्किल रहा; उन्होंने 6-ओवर 76 का स्कोर किया और वे संयुक्त रूप से 107वें (टी-107) स्थान पर रहे।

न्यूजीलैंड के निक वोक ने जैक निकलॉस की ओर से डिजाइन किए गए मास्टर्स कोर्स की चुनौती को बखूबी संभाला। उन्होंने 5-अंडर-पार 65 का स्कोर करके बढ़त बना ली है।

पहले राउंड के शानदार प्रदर्शन के दम पर वे थाईलैंड के नोप्पारात पानिचफोल से आगे निकल गए हैं। पानिचफोल ने 66 का स्कोर करके दूसरा स्थान हासिल किया है। वहीं, साथी खिलाड़ी तावित पोलथाई और सारुत वोंगचाइसित, अमेरिकी खिलाड़ी केविन ना और एंडी ओगलेट्री तथा कोरिया के जियोंगवू हैम 67 के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं।

यह टूर्नामेंट एशियन टूर का सीजन-समापन इवेंट है, जिससे 'ऑर्डर ऑफ मेरिट' का विजेता तय होगा। मेरिट लिस्ट में सबसे आगे चल रहे थाईलैंड के पवित तंगकमोलप्रासेर्ट ने 68 के स्कोर के साथ अपनी स्थिति सुरक्षित करने की दिशा में पहला कदम उठाया है, और वे संयुक्त रूप से आठवें स्थान पर हैं।

उनके सबसे करीबी प्रतिद्वंद्वियों ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस स्मिथ और थाईलैंड के जैज जानेवट्टाननोन ने क्रमशः 73 और 74 का स्कोर किया। अगर वे पवित को पछाड़ना चाहते हैं, तो उन्हें अभी काफी अच्छा प्रदर्शन करना होगा। स्मिथ को टॉप-2 में रहना होगा, जबकि जैज को जीत हासिल करनी होगी, बशर्ते पवित लीडरबोर्ड पर उनसे नीचे रहें।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share this story

Tags