Samachar Nama
×

पीजीटीआई: 22-25 सितंबर के बीच 'बेंगलुरु ओपन 2026' का आयोजन, 1 करोड़ रुपए इनामी राशि

बेंगलुरु, 21 सितंबर (आईएएनएस)। कर्नाटक गोल्फ एसोसिएशन (केजीए) में 22 से 25 सितंबर के बीच बेंगलुरु ओपन 2026 का आयोजन होगा। इस टूर्नामेंट में 1 करोड़ रुपए की इनामी राशि रखी गई है।

बेंगलुरु, 21 सितंबर (आईएएनएस)। कर्नाटक गोल्फ एसोसिएशन (केजीए) में 22 से 25 सितंबर के बीच बेंगलुरु ओपन 2026 का आयोजन होगा। इस टूर्नामेंट में 1 करोड़ रुपए की इनामी राशि रखी गई है।

इस इवेंट में 132 गोल्फर हिस्सा लेंगे, जिनमें 131 प्रोफेशनल और एक एमेच्योर शामिल हैं। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले प्रमुख भारतीय प्रोफेशनल्स में डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई ऑर्डर ऑफ मेरिट के लीडर सप्तक तलवार, हनी बैसोया, वीर अहलावत, अक्षय शर्मा, राशिद खान और खालिन जोशी जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

सप्तक तलवार और वीर अहलावत, जो इंडियनऑयल द्वारा प्रायोजित बेंगलुरु ओपन 2026 में हिस्सा ले रहे हैं, अगले हफ्ते जापान में होने वाले एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनके साथ पिछले साल के डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई ऑर्डर ऑफ मेरिट चैंपियन युवराज संधू भी होंगे।

स्थानीय खिलाड़ी खालिन जोशी के अलावा, बेंगलुरु के प्रमुख प्रोफेशनल्स में चिक्कारंगप्पा एस, अक्षय नेरंजन, मनोज एस, मारी मुथु आर और वरुण मुथप्पा जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। स्थानीय एमेच्योर खिलाड़ी तनिष आर गौड़ा हैं।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रमुख विदेशी खिलाड़ियों में श्रीलंका के एन. थंगराजा और मिथुन परेरा, थाईलैंड के तनापत पिचाईकूल, चेक गणराज्य के स्टेपन डनेक, नेपाल के सुभाष तमांग, बांग्लादेश के मोहम्मद अकबर हुसैन, युगांडा के जोशुआ सील, जापान के कोइचिरो इशिका और ताइगा तनाका, अमेरिका के कोइचिरो सातो और डोमिनिक पिसिरिलो, दक्षिण अफ्रीका के गेरहार्डस जैकोबस पेप्लर, आयरलैंड के डेक्लान केनी और कनाडा के सुखराज सिंह गिल शामिल हैं।

डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई के सीईओ अमनदीप जोहल ने कहा, "बेंगलुरु ओपन ने डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई कैलेंडर में खुद को एक अहम टूर्नामेंट के तौर पर स्थापित किया है। यह हमारे प्रोफेशनल खिलाड़ियों को देश के बेहतरीन गोल्फ कोर्स में से एक पर खेलने का शानदार मौका देता है। हमें बेंगलुरु वापस आकर खुशी हो रही है और हम इस टूर्नामेंट को लगातार सपोर्ट करने और भारत में प्रोफेशनल गोल्फ को आगे बढ़ाने की दिशा में लंबे समय से किए जा रहे प्रयासों के लिए इंडियनऑयल के आभारी हैं।"

"इस शहर में गोल्फ के प्रति बहुत जुनून है और कई बेहतरीन प्रोफेशनल खिलाड़ी इसमें हिस्सा लेने वाले हैं, इसलिए हम कर्नाटक गोल्फ एसोसिएशन में एक और रोमांचक गोल्फ हफ्ते का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हमें पूरा भरोसा है कि इंडियनऑयल द्वारा प्रायोजित बेंगलुरु ओपन 2026 एक बार फिर डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई में मौजूद टैलेंट को दिखाएगा और खिलाड़ियों व फैंस के लिए यादगार पल बनाएगा।"

--आईएएनएस

आरएसजी

Share this story

Tags