Samachar Nama
×

पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए बांग्लादेश की टीम में जाकिर हसन को मौका, इंजर्ड शदमन इस्लाम की जगह ली

ढाका, 14 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बांग्लादेश को एक बड़ा झटका लगा है। ओपनर शदमन इस्लाम मीरपुर में खेले गए पहले टेस्ट के दौरान सीने में लगी चोट के कारण दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं।

शदमन इस्लाम की जगह पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए बांग्लादेश की टीम में बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज जाकिर हसन को शामिल किया गया है। इसकी पुष्टि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने गुरुवार को की।

बीसीबी के एक आधिकारिक बयान में बायजेदुल ने कहा, "मीरपुर में पहले टेस्ट के दौरान कैच लेते समय शदमन के सीने पर चोट लगी थी, जो गंभीर है और उन्हें दर्द हो रहा है। दुर्भाग्य से, वह दूसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।"

यह चोट बांग्लादेश के लिए ऐसे समय में आई है जब टीम टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान के खिलाफ अपने सबसे सफल दौर में से एक का आनंद ले रही है। मीरपुर में मिली जीत पाकिस्तान के खिलाफ बांग्लादेश की लगातार तीसरी टेस्ट जीत थी, और साथ ही अपने घरेलू मैदान पर मेहमान टीम के खिलाफ उसकी पहली टेस्ट जीत भी थी।

बांग्लादेश ने 268 रनों के लक्ष्य का बचाव करते हुए पाकिस्तान को 163 रनों पर ऑल आउट करके मैच के आखिरी दिन 104 रनों से रोमांचक जीत हासिल की। ​​

युवा तेज गेंदबाज नाहिद राणा ने दूसरी पारी में 5 विकेट लिए थे। बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो प्लेयर ऑफ द मैच रहे। शांतो ने पहली पारी में 101 और दूसरी पारी में 87 रन बनाए थे।

मैच पर नजर डालें तो बांग्लादेश ने पहली पारी में 413 रन बनाए थे। पाकिस्तान की पहली पारी 386 रन पर सिमट गई थी। बांग्लादेश ने दूसरी पारी 9 विकेट पर 240 रन बनाकर घोषित की। 268 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान 163 पर सिमट गई और 104 रन से मैच हार गई।

दूसरा टेस्ट 16 मई से सिलहट में शुरू होना है।

--आईएएनएस

पीएके

Share this story

Tags