Samachar Nama
×

टॉस खेल का फैसला नहीं कर सकता, उम्मीद है कि अभिषेक खेलेंगे: सलमान आगा

कोलंबो, 14 फरवरी (आईएएनएस)। भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को आर प्रेमदासा स्टेडियम में हाई-वोल्टेज मैच खेला जाना है, जिससे पहले पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने उम्मीद जताई है कि भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा इस मैच में खेलेंगे। इसके साथ ही उनका मानना है कि टॉस मैच का फैसला नहीं कर सकता है।

भारत और पाकिस्तान के बीच इस विश्व कप मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है। सलमान आगा ने बाहरी वजहों को कम आंकते हुए कहा है कि टीम का प्रदर्शन ही नतीजा तय करेगा। उन्होंने कहा, "टॉस खेल का फैसला नहीं कर सकता। अगर आप अच्छा क्रिकेट खेलते हैं, तो आप जीतेंगे। क्रिकेट मायने रखेगा, टॉस नहीं।"

सलमान आगा ने उम्मीद जताई है कि भारत इस हाई-वोल्टेज मैच में अपनी सबसे मजबूत प्लेइंग इलेवन को उतारेगा। आगा ने कहा, "मुझे उम्मीद है कि अभिषेक शर्मा कल खेलेंगे। मुझे आशा है कि वह ठीक हो रहे हैं। हम सबसे अच्छे खिलाड़ियों के खिलाफ खेलना चाहते हैं।"

सितंबर 2025 में एशिया कप के दौरान भारतीय पुरुष टीम ने तीनों मुकाबलों में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों के साथ हाथ नहीं मिलाया था। इसके अलावा, टीम इंडिया ने एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से भी इनकार कर दिया था, जो पाकिस्तान के गृह मंत्री भी हैं।

सलमान आगा ने शनिवार को कोलंबो में पत्रकारों से कहा, "क्रिकेट को खेल भावना से खेलना चाहिए। मैं क्या उम्मीद करता हूं, जाहिर है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन मुझे लगता है कि खेल वैसे ही खेला जाना चाहिए जैसे क्रिकेट की शुरुआत से खेला जाता रहा है। बाकी उन पर (भारतीय टीम) है, वे जो चाहें करना चाहते हैं।"

जब सलमान आगा से पूछा गया कि क्या वह भारतीय खिलाड़ियों से हाथ मिलाना चाहेंगे, तो उन्होंने जवाब दिया, "आपको इसके बारे में कल पता चल जाएगा।"

ग्रुप-ए की प्वाइंट्स टेबल में भारतीय टीम शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर +3.050 नेट रन रेट के साथ शीर्ष पर है, जबकि पाकिस्तानी टीम अपने शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर +0.932 के साथ दूसरे स्थान पर है।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share this story

Tags