Samachar Nama
×

नुजहत गुल ने जम्मू-कश्मीर के पहले एनसीओई को मंजूरी देने के लिए पीएम मोदी का किया धन्यवाद

श्रीनगर, 28 जून (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल की सचिव नुजहत गुल ने केंद्र सरकार द्वारा केंद्र शासित प्रदेश के पहले नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (एनसीओई) की स्थापना को मंजूरी देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया है। उन्होंने इस राज्य के खिलाड़ियों के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है।

श्रीनगर, 28 जून (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल की सचिव नुजहत गुल ने केंद्र सरकार द्वारा केंद्र शासित प्रदेश के पहले नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (एनसीओई) की स्थापना को मंजूरी देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया है। उन्होंने इस राज्य के खिलाड़ियों के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है।

उन्होंने कहा, "हम जम्मू-कश्मीर के लिए पहले एनसीओई को मंजूरी देने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी के बहुत शुक्रगुजार हैं, जो जम्मू-कश्मीर में पेशेवर स्पोर्ट्स में बहुत बड़ा योगदान देगा।" नुजहत गुल ने कहा कि नया सेंटर ऑफ एक्सीलेंस जम्मू-कश्मीर में प्रोफेशनल खेलों को नई दिशा देगा। इससे खिलाड़ियों को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर सुविधाएं और अंतरराष्ट्रीय स्तर की तैयारी का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य जम्मू-कश्मीर को सिर्फ विंटर स्पोर्ट्स ही नहीं, बल्कि सभी खेलों में देश के अग्रणी केंद्रों में शामिल करना है।

उन्होंने बताया कि स्पोर्ट्स काउंसिल जमीनी स्तर पर खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहा है। बच्चों और युवाओं को बेहतर कोचिंग, वैज्ञानिक तरीके से ट्रेनिंग और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उनका मानना है कि खेल केवल मेडल जीतने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि रोजगार, पर्यटन और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का भी मजबूत माध्यम हैं।

नुजहत गुल ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ी अब सिर्फ प्रतियोगिताओं में हिस्सा नहीं ले रहे, बल्कि लगातार पदक भी जीत रहे हैं। ऐसे में बेहतर खेल ढांचा और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि पहला एनसीओई खिलाड़ियों के भविष्य को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।

साल 2021 में स्पोर्ट्स काउंसिल की सचिव बनने के बाद नुजहत गुल ने खेलों के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए। उनके नेतृत्व में प्रशिक्षण कार्यक्रमों का विस्तार शहरों के साथ-साथ ग्रामीण और दूर-दराज के इलाकों तक किया गया। इससे उन बच्चों को भी बेहतर कोचिंग और प्रतियोगिताओं का मौका मिला, जिन्हें पहले ऐसी सुविधाएं नहीं मिल पाती थीं।

स्पोर्ट्स काउंसिल की पहली महिला सचिव के रूप में नुजहत गुल ने महिला खिलाड़ियों की भागीदारी बढ़ाने पर भी विशेष ध्यान दिया। उनके कार्यकाल में महिलाओं के लिए सुरक्षित और बेहतर खेल माहौल तैयार किया गया, जिससे विभिन्न खेलों में उनकी भागीदारी लगातार बढ़ी है। पिछले कुछ वर्षों में जम्मू-कश्मीर के खेल ढांचे में भी बड़ा बदलाव आया है। कई स्टेडियम, इंडोर हॉल, खेलो इंडिया कोचिंग सेंटर और खेल मैदानों का विकास किया गया। इन सुविधाओं को आम लोगों के लिए भी खोला गया ताकि छात्र और कामकाजी युवा नियमित रूप से अभ्यास कर सकें।

उनकी अगुवाई में जम्मू-कश्मीर ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की सफल मेजबानी भी की है। इनमें गुलमर्ग में आयोजित खेलो इंडिया विंटर गेम्स प्रमुख हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय फुटबॉल कैंप और कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं का आयोजन भी यहां किया गया। मौजूदा समय में जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ी विंटर स्पोर्ट्स, फुटबॉल, एथलेटिक्स, क्रिकेट, बॉक्सिंग, कुश्ती, फेंसिंग, ताइक्वांडो, जूडो, मार्शल आर्ट्स समेत कई खेलों में देश और दुनिया में अपनी पहचान बना रहे हैं। बेहतर सुविधाओं, प्रशिक्षकों और आधुनिक प्रशिक्षण व्यवस्था की बदौलत प्रदेश के खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत रहे हैं।

--आईएएनएस

एसएम/पीएम

Share this story

Tags