Samachar Nama
×

नीतीश तीनों ही विभाग में बहुत प्रतिभाशाली खिलाड़ी, उन्हें सही ढंग से मैनेज करना जरूरी: मोर्ने मोर्केल

तिरुवनंतपुरम, 25 सितंबर (आईएएनएस)। भारत के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल का मानना है कि युवा ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को सावधानी से मैनेज करने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि नीतीश में गेंदबाजी, बल्लेबाजी और फील्डिंग तीनों विभागों में अच्छा प्रदर्शन करने की क्षमता है।

तिरुवनंतपुरम, 25 सितंबर (आईएएनएस)। भारत के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल का मानना है कि युवा ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को सावधानी से मैनेज करने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि नीतीश में गेंदबाजी, बल्लेबाजी और फील्डिंग तीनों विभागों में अच्छा प्रदर्शन करने की क्षमता है।

मोर्केल ने कहा कि अगर नीतीश को टीम में एक स्पष्ट भूमिका दी जाए और लगातार खेलने के मौके मिलें, तो वह अपनी प्रतिभा का पूरा फायदा उठा सकते हैं। उनका मानना है कि सही मार्गदर्शन और धैर्य के साथ नीतीश भविष्य में टीम के लिए एक अहम खिलाड़ी बन सकते हैं।

रेड्डी ने हाल ही में क्वाड्रिसेप्स की चोट के कारण ब्रेक के बाद जबरदस्त वापसी की और इस महीने की शुरुआत में नई दिल्ली में अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे और तीसरे टी20 इंटरनेशनल में 6 विकेट लिए। नीतीश पहले टी20 में लय में नहीं दिखे थे, लेकिन उनका प्रदर्शन दूसरे और तीसरे टी20 में शानदार रहा। नीतीश कुमार रेड्डी अब वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू हो रही वनडे सीरीज में खेलेंगे। हालांकि, उन्होंने एशियन गेम्स 2026 के लिए अपना नाम वापस ले लिया है।

शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों संग बात करते हुए लिखा, "मुझे लगता है कि नीतीश के मामले में अगर हम टी20 मैचों को देखें, तो अलग-अलग स्थितियों में उनकी गेंदबाजी बहुत प्रभावशाली रही है। उन्हें हमेशा यही संदेश दिया जाता है कि चीजों को सरल रखें और बुनियादी चीजों को जितना हो सके उतना बेहतर ढंग से करें। मुझे लगता है कि बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग, तीनों में वे बहुत प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "वह हमेशा ऐसे खिलाड़ी बनना चाहते हैं जो मौके बना सकें, और ऐसी सोच होना बहुत अच्छी बात है। मगर मुझे लगता है कि कुछ स्थितियों में हम उनसे जो भूमिका चाहते हैं, वह यह है कि हम उनसे कैसे लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के लिए कह सकते हैं, और वे बुनियादी चीजों को कितनी अच्छी तरह से निभा सकते हैं। मुझे लगता है कि यह एक और पहलू है जहां हमें उन्हें सीखने और आगे बढ़ने के मौके देने की जरूरत है।"

"अच्छी बात ये है कि हमारे पास अभी थोड़ा समय है, और अगर हम उन्हें तैयार करते रहें और वह ऑलराउंडर की जगह के लिए मुकाबला कर सके, तो यह भारतीय क्रिकेट के लिए बहुत अच्छा होगा। उसमें ऐसा करने का पूरा टैलेंट और काबिलियत है, लेकिन हमारे लिए जरूरी है कि हम उन्हें अच्छी तरह से मैनेज करें और नीतीश को टीम के लिए एक आसान रोल दें।"

हाल के समय में खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर चिंताएं बनी हुई हैं, इस पर बात करते हुए मोर्केल ने भरोसा दिलाया कि टीम मैनेजमेंट, मेडिकल स्टाफ के साथ मिलकर, वर्कलोड पर लगातार नजर रख रहा है ताकि हार्दिक पांड्या और हर्षित राणा जैसे अहम ऑलराउंडर पूरी तरह फिट होकर वापसी कर सकें।

उन्होंने कहा, "हम लगातार वर्कलोड मैनेजमेंट पर नजर रख रहे हैं कि खिलाड़ियों को फिट होने और सिलेक्शन के लिए अपना नाम आगे बढ़ाने का सबसे अच्छा मौका कैसे दिया जाए। हमारे पास हार्दिक, हर्षित राणा जैसे खिलाड़ी अभी बाहर हैं, और हम उन्हें वापस लाने, उन्हें खिलाने और उन्हें फिर से फिट करने के लिए उत्साहित हैं। मेडिकल टीम के साथ बैठकर इसकी योजना बनाना हमारे काम का हिस्सा है। मगर निश्चित रूप से हर खिलाड़ी के लिए एक प्लान है, और हम उस पर नजर रखेंगे और आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका निकालेंगे ताकि सिलेक्टर्स और सभी को चुनने के लिए सबसे अच्छा ग्रुप मिल सके।"

यह मानते हुए कि इंजरी इंटरनेशनल क्रिकेट की एक दुर्भाग्यपूर्ण सच्चाई है, मोर्केल ने भारत की बेंच स्ट्रेंथ पर भरोसा जताया। उन्होंने कहा, "जाहिर है कि आप चाहते हैं कि आपके सबसे मजबूत और पूरी तरह फिट खिलाड़ी मैदान पर खेलें। दुख की बात है कि कभी-कभी खिलाड़ियों का चोटिल होना खेल का हिस्सा होता है, और हम बिल्कुल नहीं चाहते थे कि वे चोटिल हों। मगर अच्छी बात यह है कि जैसा मैंने कहा, हमारे पास बेहतरीन बैकअप खिलाड़ी मौजूद हैं। यह उन खिलाड़ियों के लिए भारत की ओर से खेलने, अपना नाम बनाने और मुकाबला करने का एक शानदार मौका है। हालांकि, उम्मीद है कि हम चोटों की समस्या से उबर जाएंगे और साल के आखिर तक सब ठीक हो जाएगा, और फिर हम आगे बढ़ सकेंगे।"

--आईएएनएस

एसएम/डीकेपी

Share this story