Samachar Nama
×

'मुझे गर्व है कि देश के लिए दो मेडल जीत सका', टीम सिल्वर और ब्रॉन्ज जीतने पर बोले रुद्राक्ष पाटिल

नागोया, 21 सितंबर (आईएएनएस)। एशियन गेम्स 2026 के तीसरे दिन भारतीय पुरुष शूटिंग टीम ने 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता। रुद्राक्ष पाटिल भी इस टीम का हिस्सा रहे। टीम मेडल जीतने के बाद रुदाक्ष ने व्यक्तिगत स्पर्धा में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया और ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया।

नागोया, 21 सितंबर (आईएएनएस)। एशियन गेम्स 2026 के तीसरे दिन भारतीय पुरुष शूटिंग टीम ने 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता। रुद्राक्ष पाटिल भी इस टीम का हिस्सा रहे। टीम मेडल जीतने के बाद रुदाक्ष ने व्यक्तिगत स्पर्धा में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया और ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया।

एक ही दिन में दो मेडल जीतने के बाद रुद्राक्ष ने कहा कि उन्हें गर्व है कि वह देश के लिए दो मेडल जीत सके। उन्होंने 'आईएएनएस' के साथ बात करते हुए कहा, "मैं बहुत खुश हूं और गर्व महसूस कर रहा हूं कि देश के लिए दो मेडल जीत सका, एक टीम सिल्वर और एक ब्रॉन्ज। इस बार हमारे देश ने तैयारी करने के लिए हमें काफी मौके दिए। हमारा भोपाल में कैंप था, जहां वैसै ही माहौल तैयार किया गया था जैसा हमें यहां पर मिला। वातावरण के साथ-साथ हमने वहां कुछ दर्शक भी रखे थे, जो लगातार शोर मचा रहे थे। ऐसे में हमको पहले से अंदाजा था कि फाइनल में इतना शोर होगा, तो हमें फाइनल में कोई परेशानी नहीं हुई। हम घर जैसा ही महसूस कर रहे थे, जिसके कारण हम अच्छा प्रदर्शन कर सके"

रुद्राक्ष ने आगे कहा, "महत्वपूर्ण यही होता है कि जब दर्शकों का शोर हो, दिल की धड़कन बढ़ रही हो और उस समय हम कैसे दमदार प्रदर्शन कर पाएं। ऐसी परिस्थितियों में शानदार प्रदर्शन करने वाला शूटर ही बेस्ट होता है। हम ऐसा ही शूटर बनना चाहते हैं। मैं यह मेडल देश को समर्पित करना चाहूंगा, क्योंकि उन्होंने हमारे लिए बहुत किया है। हम देश के लिए जितना कर सकें वो हमारी जिम्मेदारी है।"

भारतीय शूटर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 17 सितंबर को गुजरे उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री जी हम आपके जन्मदिन पर पोस्ट नहीं कर पाए या इंस्टाग्राम पर आपको बधाई नहीं दे सके, क्योंकि हमारा सोशल मीडिया बंद था। हमने सोचा था कि गोल्ड मेडल जीतकर आपसे निजी तौर पर मिलकर आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं देंगे, लेकिन हम थोड़ा चूक गए। आपको जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं।"

--आईएएनएस

एसएम/एएस

Share this story

Tags