Samachar Nama
×

MI vs KXIP: मुंबई -पंजाब के बीच खेला गया IPL का सबसे रोमांचक मुकाबला, मैच में बने ये 10 रिकॉर्ड्स

जयपुर स्पोर्ट्स डेस्क।। आईपीएल 2020 में रविवार को मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच लीग के इतिहास का सबसे रोमांचक मुकाबला खेला गया । दुबई में किंग्स इलेवन पंजाब ने दो सुपर ओवर खेल मुंबई इंडियंस को मात देने का काम किया। बता दें कि मुंबई और पंजाब के बीच हुए इस कांटे
MI vs KXIP: मुंबई -पंजाब के बीच खेला गया IPL का सबसे रोमांचक मुकाबला, मैच में बने ये 10 रिकॉर्ड्स

जयपुर स्पोर्ट्स डेस्क।। आईपीएल 2020 में रविवार को मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच लीग के इतिहास का सबसे रोमांचक मुकाबला खेला गया । दुबई में किंग्स इलेवन पंजाब ने दो सुपर ओवर खेल मुंबई इंडियंस को मात देने का काम किया। बता दें कि मुंबई और पंजाब के बीच हुए इस कांटे की टक्कर के मैच में कई रिकॉर्ड्स भी बने हैं जिनका जिक्र हम यहां कर रहे हैं।

IPL Points Table: KXIP और KKR की जीत के बाद अब ऐसा है अंक तालिका का हाल

MI vs KXIP: मुंबई -पंजाब के बीच खेला गया IPL का सबसे रोमांचक मुकाबला, मैच में बने ये 10 रिकॉर्ड्स पहला रिकॉर्ड – इस सीजन में मुंबई इंडियंस की यह पांचवी हार रही है।पंजाब ने लीग के इतिहास में मुंबई पर 12 वीं जीत दर्ज की है।दूसरा रिकॉर्ड – किंग्स इलेन पंजाब अब मुंबई इंडियंस को सबसे ज्यादा बार हारने वाली टीम बन गई है। पंजाब ने मुंबई को 12 बार हराया है। वहीं दिल्ली ने भी 12 हराया है, जबकि राजस्थान और आरसीबी ने 10-10 बार हराया है।

IPL 2020, MI VS KXIP: दो सुपर ओवर खेल पंजाब ने मुंबई को दी मात

MI vs KXIP: मुंबई -पंजाब के बीच खेला गया IPL का सबसे रोमांचक मुकाबला, मैच में बने ये 10 रिकॉर्ड्स तीसरा रिकॉर्ड – तीन सुपर ओवर जीतने वाली टीम किंग्स इलेवन पंजाब बन गई है। उसने चेन्नई , राजस्थान और अब मुंबई इंडियंस के खिलाफ सुपर ओवर जीते हैं।चौथा रिकॉर्ड -आईपीएल के सुपर ओवर में दो विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में बुमराह का नाम भी शामिल हो गया है। इससे पहले रस्टी थैरान, रवि रामपाल,जेम्स फॉकनर , कगिसो रबाडा और लॉकी फर्ग्यसुन यह कारनामा कर चुके हैं।

IPL 2020: जानिए क्यों शुभमन गिल की वजह से केकेआर की बढ़ सकती है टेंशन

MI vs KXIP: मुंबई -पंजाब के बीच खेला गया IPL का सबसे रोमांचक मुकाबला, मैच में बने ये 10 रिकॉर्ड्स पांचवां रिकॉर्ड – केएल राहुल लगातार आईपीएल में 500 से अधिक रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। राहुल ने साल 2018, 2019 और आईपीएल 2020 में आईपीएल के तहत ऐसा किया है। इससे पहले सचिन तेंदुलकर , सुरेश रैना और विराट कोहली लगातार दो सीजनों में यह कारनामा कर पाए थे। छठवा रिकॉर्ड – केएल राहुल इसी सीजन में सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। केएल राहुल ने अब तक 5 अर्धशतक लगाए हैं। राहुल के बाद डुप्लेसिस, डीविलियर्स और क्विंटन डीकॉक ने 4-4 अर्धशतक लगाए हैं।MI vs KXIP: मुंबई -पंजाब के बीच खेला गया IPL का सबसे रोमांचक मुकाबला, मैच में बने ये 10 रिकॉर्ड्स सातवां रिकॉर्ड -मुंबई इंडियंस के गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आईपीएल में मयंक अग्रवाल को सबसे ज्यादा बार आउट करने वाले गेंदबाज बन गए हैं। बुमराह ने 10 गेंदों में तीन पर मयंक को पवेलियन की राह दिखाई है।आठवां रिकॉर्ड – आईपीएल 2020 सबसे ज्यादा सुपर ओवर खेलने वाले सीजन है।अब तक 5 सुपर ओवर खेले गए हैं। नौवां रिकॉर्ड- केएल राहुल इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं । उन्होंने ऑरेंज कैप अपने सिर रखा है।दसवां रिकॉर्ड – बता दें टी 20 क्रिकेट में पांच वीं बार एक दिन में दो सुपर ओवर खेले गए । आईपीएल में 18 अक्टूबर 2020 का दिन इतिहास में दर्ज हुआ है।

Share this story