Samachar Nama
×

मेरे पास पीएम मोदी को धन्यवाद देने के लिए शब्द नहीं हैं, युवाओं का ध्यान नशे से हटाकर खेलों की तरफ मोड़ना मकसद : राजिंदर सिंह

मोहाली, 28 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम के 138वें एपिसोड में पंजाब में युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने में निरंतर योगदान देने के लिए पूर्व हॉकी खिलाड़ी राजिंदर सिंह की जमकर तारीफ की। उनसे मिली सराहना पर बात करते हुए राजिंदर ने कहा कि उनके पास प्रधानमंत्री को धन्यवाद देने के लिए शब्द नहीं हैं।

मोहाली, 28 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम के 138वें एपिसोड में पंजाब में युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने में निरंतर योगदान देने के लिए पूर्व हॉकी खिलाड़ी राजिंदर सिंह की जमकर तारीफ की। उनसे मिली सराहना पर बात करते हुए राजिंदर ने कहा कि उनके पास प्रधानमंत्री को धन्यवाद देने के लिए शब्द नहीं हैं।

राजिंदर ने 'आईएएनएस' के साथ खास बातचीत करते हुए कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने रविवार को 'मन की बात' में जो हॉकी और राउंड ग्लास के बारे में बात की है कि हम ग्रास रूट पर काम कर रहे हैं। मैं उसके लिए उन्हें बहुत धन्यवाद देना चाहता हूं। मेरे पास उन्हें धन्यवाद देने के लिए शब्द नहीं हैं। मैं हॉकी से 40 से 50 साल से जुड़ा हुआ हूं। मैंने बतौर खिलाड़ी ओलंपिक में गोल्ड मेडल लिया। मुझे सरकार ने बहुत सत्कार दिया और मुझे अर्जुन पुरस्कार मिला।"

उन्होंने आगे कहा, "बतौर कोच मेरी उपलब्धियां जैसे पीएम मोदी ने बताया कि मेरी टीम जूनियर विश्व कप और एशिया कप में मेडल लेकर आई, जिसके लिए मुझे द्रोणाचार्य पुरस्कार मिला। हम लोगों ने जो पंजाब में यहां काम शुरू किया है। हमारे सीईओ गुरप्रीत सिंह जी का रोडमैप है कि पंजाब में अभी गांव में जाकर बच्चों को तराशो और उनको अकादमी में रखो और उनकी जितनी हो सके मदद करो। उन बच्चों को देखो कि हॉकी कैसे सिखानी है। हमने पंजाब में 60 सेंटर खोले हुए हैं। इन सेंटरों में हमने कोच भी दिए हुए हैं। उनके एक्सपोजर के लिए हमने 2 एस्टोटर्फ भी लगाई हुई है, जो न्यू चंडीगढ़ में लगी हुई है। सभी टीमें यहां पर आती है, जो इंटर-एक डेवलपमेंट सेंटर या ग्रास रू सेंटर जो टूर्नामेंट होता है उसमें हिस्सा लेती हैं। यहां से हम खिलाड़ियों को तराशते हैं और उन्हें फिर स्टेप दर स्टेप आगे लेकर जाते हैं।"

राउंड ग्लास हॉकी अकादमी के बारे में बात करते हुए राजिंदर सिंह ने कहा, "राउंड ग्लास के पास जो टेक्निकल टीम है, उसमें हमारे पास वैज्ञानिक पेशेवर कोच हैं, जो बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। इस दौरान पिछले छह वर्षों में हमारे पास जो जूनियर खिलाड़ी आए हैं, जो नेशनल टीमों में भी खेले हैं। आगे आने वाले समय में कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो पंजाब की तरफ से तो खेलेंगे ही, इसके साथ ही भारत का भी प्रतिनिधित्व करेंगे।"

राजिंदर सिंह ने एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा, "मैं दोनों टीमों को बधाई देता हूं। सौभाग्य से हमारी पुरुष और महिला दोनों ही टीमें अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। मुझे उम्मीद है कि दोनों टीमें गोल्ड जीतकर आएंगी। महिला टीम ने हाल ही में हुए विश्व कप में काफी दमदार प्रदर्शन किया। एशियन गेम्स में अगर टीमें गोल्ड जीत जाती हैं, तो ओलंपिक में क्वालीफाई करने का रास्ता खुल जाता है।"

पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने कहा कि युवाओं को नशे और गलत आदतों से दूर रखने की कोशिश के साथ ही हम ज्यादा से ज्यादा सेंटर खोल रहे हैं, ताकि बच्चों का ध्यान खेलों की तरफ ज्यादा जाए। उन्होंने उम्मीद जताई कि राउंड ग्लास अकादमी के खिलाड़ी भविष्य में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।

--आईएएनएस

एसएम/एबीएम

Share this story

Tags