Samachar Nama
×

मैनचेस्टर सिटी में शामिल हुए मोरक्को के खिलाड़ी अय्यूब बौआदी, 5 साल के लिए हुआ करार

मैनचेस्टर, 26 अगस्त (आईएएनएस)। प्रीमियर लीग क्लब मैनचेस्टर सिटी ने लिले से अय्यूब बौआदी को साइन करने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। मोरक्को के इस युवा खिलाड़ी ने 2031 तक एतिहाद स्टेडियम में रहने के लिए करार पर हस्ताक्षर किए हैं। 18 वर्षीय बौआदी, एलियट एंडरसन, पियर्स चार्ल्स, जेरेमी मोंगा, मैथिस डेटोरबेट और जेरोनिमो रुली के बाद सिटी के छठे समर साइनिंग हैं।

मैनचेस्टर, 26 अगस्त (आईएएनएस)। प्रीमियर लीग क्लब मैनचेस्टर सिटी ने लिले से अय्यूब बौआदी को साइन करने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। मोरक्को के इस युवा खिलाड़ी ने 2031 तक एतिहाद स्टेडियम में रहने के लिए करार पर हस्ताक्षर किए हैं। 18 वर्षीय बौआदी, एलियट एंडरसन, पियर्स चार्ल्स, जेरेमी मोंगा, मैथिस डेटोरबेट और जेरोनिमो रुली के बाद सिटी के छठे समर साइनिंग हैं।

बौआदी ने लिले के लिए 96 मैच खेले हैं। वह 8 इंटरनेशनल मैच भी खेल चुके हैं। उन्होंने अपने 16वें जन्मदिन के ठीक तीन दिन बाद यूईएफए कॉन्फ्रेंस लीग में लीग 1 क्लब के लिए सीनियर डेब्यू किया और अगले दो सीजन में टीम में अपनी जगह पक्की कर ली।

मोरक्को (जो उनके माता-पिता की राष्ट्रीयता है) के लिए खेलने का फैसला करने से पहले बौआदी ने फ्रांस का युवा और अंडर-21 स्तर पर प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में एटलस लायंस के लिए शानदार प्रदर्शन किया। क्लब में शामिल होने पर एक आधिकारिक बयान में बौआदी ने कहा, "यह मेरे और मेरे परिवार के लिए बहुत खास दिन है। मेरे लिए मैनचेस्टर सिटी दुनिया का सबसे अच्छा क्लब है। यहां होना और खुद को सिटी का खिलाड़ी कह पाना एक सपना सच होने जैसा है। मैंने अपनी जिंदगी का ज्यादातर समय सबसे अच्छा खिलाड़ी बनने और खेल में शीर्ष पर पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत करते हुए बिताया है।"

उन्होंने कहा, "मैंने कई सालों से सिटी को देखा है और मुझे उनका खेलने का तरीका पसंद है। सिटी हमेशा बेहतरीन फुटबॉल खेलने की कोशिश करती है। उन्होंने दिखाया है कि वे विजेता हैं। यह क्लब जीतने के लिए ही बना है। टीम वर्ल्ड-क्लास है और एंजो एक बेहतरीन मैनेजर हैं। मैं एतिहाद स्टेडियम में सभी फैंस के सामने खेलने के लिए बहुत उत्साहित हूं।"

उन्होंने आगे कहा, "मुझे अभी बहुत सुधार करना है। मैं अभी सिर्फ 18 साल का हूं। अब तक हुई अपनी तरक्की से मैं खुश हूं, लेकिन मुझे यह भी पता है कि मैं और भी बहुत सुधार कर सकता हूं। निस्संदेह, ऐसा करने के लिए यह सबसे अच्छी जगह है। यह क्लब ट्रॉफियां चाहता है, और मैं यह पक्का करने के लिए अपना सब कुछ लगा दूंगा कि हम हर खिताब के लिए चुनौती पेश करें।"

मैनचेस्टर सिटी के फुटबॉल डायरेक्टर ह्यूगो वियाना ने कहा, ''अय्यूब में बहुत ज्यादा काबिलियत है। वह एक ऐसे खिलाड़ी हैं जिसमें एक टॉप मिडफील्डर के लिए जरूरी सभी खूबियां हैं। महज 18 साल की उम्र में ही उन्हें फुटबॉल की बेहतरीन समझ है, और एन्जो की देखरेख में यह और बेहतर होगी। हमने उन्हें बहुत करीब से देखा है और इस दौरान हमें पूरा यकीन हो गया है कि वह एक जबरदस्त टैलेंट है जो सिटी में बहुत अच्छा करेंगे। हमें बहुत खुशी है कि वह हमारे साथ जुड़े हैं और अब हमारा काम यह पक्का करना है कि उन्हें अपनी काबिलियत को पूरी तरह से निखारने के लिए जो कुछ भी चाहिए, वह उन्हें मिले।"

मोरक्को के लिए वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन के बाद बौआदी की काफी मांग थी। उम्मीद है कि वह शुक्रवार को अपना डेब्यू करेंगे, जब मैनचेस्टर सिटी प्रीमियर लीग 2026-27 के अपने दूसरे मैच में क्रिस्टल पैलेस का सामना करेगी।

--आईएएनएस

एसएम/एबीएम

Share this story

Tags