Samachar Nama
×

मैं कुलदीप को काफी अच्छे से जानता हूं, उन्हें डीआरएस लेना पसंद है: रोहित शर्मा

नई दिल्ली, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। मुंबई इंडियंस (एमआई) ने शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ खराब शुरुआत के बावजूद 162/6 का स्कोर बनाया। टीम के अनुभवी ओपनर रोहित शर्मा का मानना है कि यह पिच की धीमी प्रकृति के बावजूद, एक अच्छा स्कोर है। एमआई की इस पारी में कप्तान सूर्यकुमार यादव (51 रन) के अलावा, रोहित ने 35 रन की पारी खेली।
मैं कुलदीप को काफी अच्छे से जानता हूं, उन्हें डीआरएस लेना पसंद है: रोहित शर्मा

नई दिल्ली, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। मुंबई इंडियंस (एमआई) ने शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ खराब शुरुआत के बावजूद 162/6 का स्कोर बनाया। टीम के अनुभवी ओपनर रोहित शर्मा का मानना है कि यह पिच की धीमी प्रकृति के बावजूद, एक अच्छा स्कोर है। एमआई की इस पारी में कप्तान सूर्यकुमार यादव (51 रन) के अलावा, रोहित ने 35 रन की पारी खेली।

ब्रॉडकास्टर्स के साथ बातचीत के दौरान कुलदीप यादव के साथ डीआरएस वाले पल पर, जिसमें रोहित आउट होने से बच गए थे, एमआई के पूर्व कप्तान ने कहा, "मैं कुलदीप को काफी अच्छे से जानता हूं, उन्हें डीआरएस लेना पसंद है। इसलिए, मैं वहां बस थोड़ी सी किस्मत आजमाने की कोशिश कर रहा था। लेकिन फिर भी, मैं अगले ही ओवर में आउट हो गया। मैं आगे नहीं खेल पाया। मैं गेम को जितना हो सके, उतना आगे तक ले जाना चाहता था, लेकिन ऐसा नहीं कर सका, लेकिन, वहां मैदान पर साथियों के साथ थोड़ी मस्ती हुई।"

उन्होंने कहा, "मुझे पता है कुलदीप, उसे जैसे ही 50-50 का चांस दिखता है, वह तुरंत डीआरएस ले लेते हैं। इसलिए मैं वहां बस अपनी किस्मत आजमा रहा था। यह हमारे पक्ष में रहा। हालांकि, मैं अगले ही ओवर में आउट हो गया। मैं लंबी बैटिंग करना चाहता था, लेकिन ऐसा नहीं कर सका।"

रोहित शर्मा ने कहा, "यह काफी धीमी पिच लग रही है। आपको बस क्रीज पर टिकना होता है, थोड़ा समय बिताना होता है, और फिर कुछ शॉट्स खेलने की कोशिश करनी होती है, क्योंकि यह आसान नहीं है, लेकिन मुझे लगा कि हम बोर्ड पर एक अच्छा स्कोर बनाने में कामयाब रहे। उम्मीद है, हम शुरुआती छह ओवरों में उन पर दबाव बनाने की कोशिश कर सकते हैं। शुरुआत में कुछ विकेट लेने की कोशिश कर सकते हैं, और फिर देखेंगे कि खेल किस दिशा में जाता है।"

उन्होंने कहा, "फिलहाल तो ऐसा ही लग रहा है। जैसा कि आपने पहली पारी में देखा, शॉट्स खेलना उतना आसान नहीं था। हमारे पास ऐसे गेंदबाज हैं जो इस स्थिति का फायदा उठा सकते हैं। शुरुआती 6 ओवरों में उन पर दबाव बनाने की कोशिश कर सकते हैं। अगर हम पहले छह ओवरों में ऐसा करने में कामयाब हो जाते हैं, तो हम काफी हद तक खेल पर नियंत्रण पा लेंगे, और फिर हमारे स्पिनर और सीमर खेल में अपनी भूमिका निभा सकते हैं।"

रोहित को लगता है कि इस धीमी पिच पर 'थ्रू द लाइन' शॉट्स खेलना कारगर नहीं होगा। उन्होंने कहा, "यह दो-गति वाली पिच थी, यहां तक कि नई गेंद से भी, इसमें कुछ तो था। गेंद की सीध में लगातार शॉट्स खेलना आसान नहीं था। आपको यह समझना होगा कि आप गेंद को कहां मारना चाहते हैं। जैसा कि मैंने पहले भी कहा, हमारे पास ऐसे गेंदबाज हैं जो इन परिस्थितियों का फायदा उठाने में काफी समझदार हैं, और मुझे उम्मीद है कि वे ऐसा कर पाएंगे।"

--आईएएनएस

आरएसजी

Share this story

Tags