Samachar Nama
×

महिला टी20 विश्व कप 2026: स्कॉटलैंड ने चोटिल मकसूद की जगह हन्ना रेनी को टीम में शामिल किया

नई दिल्ली, 12 जून (आईएएनएस)। स्कॉटलैंड को आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत से ठीक पहले अपनी टीम में बदलाव करना पड़ा है। चोटिल लेग-स्पिनर अबताहा मकसूद की जगह स्कॉटलैंड ने हन्ना रेनी को टीम में शामिल किया है। इस बदलाव को आईसीसी की आधिकारिक मंजूरी मिल गई है।

टूर्नामेंट की इवेंट तकनीकी समिति ने रेनी को शामिल करने की मंजूरी दी। मकसूद को 9 जून को पाकिस्तान के खिलाफ स्कॉटलैंड के वार्म-अप मैच के दौरान मेटाकार्पल फ्रैक्चर हो गया था, जिसके कारण वह बाहर हो गई थीं। मकसूद का चोटिल होना स्कॉटलैंड के लिए एक बड़ा झटका है क्योंकि वे अनुभवी ऑल-राउंडर कैथरीन ब्राइस के नेतृत्व में लगातार दूसरा महिला टी20 विश्व कप खेलने की तैयारी कर रही थीं।

ब्राइस की कप्तानी वाली स्कॉटलैंड की टीम में अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का मिश्रण है। टीम में आईसीसी महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप 2025 की तीन खिलाड़ी गेंदबाज गैब्रिएला फोंटेनला, विकेटकीपर-बल्लेबाज पिप्पा स्प्राउल और अनकैप्ड तेज गेंदबाज मैसी मैसीरा शामिल हैं।

स्कॉटलैंड ने आईसीसी महिला टी20 विश्व कप क्वालीफायर के जरिए इंग्लैंड में हो रहे विश्व कप में जगह पक्की की है।

महिला टी20 विश्व कप 2026 में स्कॉटलैंड को ग्रुप बी में रखा गया है। इस ग्रुप की अन्य टीमें इंग्लैंड, आयरलैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका और वेस्टइंडीज हैं। स्कॉटलैंड के लिए ग्रुप स्टेज आसान नहीं होने वाला है। इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज जैसी चैंपियन रही टीमें स्कॉटलैंड के लिए मुश्किल खड़ी कर सकती हैं। स्कॉटलैंड अपना पहला ग्रुप मैच 13 जून को आयरलैंड के खिलाफ खेलेगी।

महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए स्कॉटलैंड की अपडेटेड टीम: कैथरीन ब्राइस (कप्तान), क्लो एबेल, ओलिविया बेल, सारा ब्राइस, डार्सी कार्टर, प्रियानाज चटर्जी, गैब्रिएला फोंटेनला, कैथरीन फ्रेजर, क्रिस्टी गॉर्डन, ऐल्सा लिस्टर, मैसी मैसेरा, हन्ना रेनी, मेगन मैककॉल, रेचल स्लेटर और पिप्पा स्प्राउल।

--आईएएनएस

पीएके

Share this story

Tags